अमरनाथ यात्रा पंजीकरण को लेकर पीएनबी में उमड़ी भीड़
रामपुर में अमरनाथ यात्रा 2026 के पंजीकरण शुरू होते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के बाहर लंबी कतारें लगी हैं। पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू हुआ है और यह केवल रामपुर में पीएनबी की एक शाखा में हो रहा है। श्रद्धालु जल्दी पंजीकरण कराने के लिए कतार में खड़े हैं।

रामपुर। अमरनाथ यात्रा 2026 के पंजीकरण शुरू होते ही शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। गुरुवार सुबह से ही शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें देखनें को मिली। बैंक के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंजीकरण कराने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। श्री अमरनाथजी यात्रा 2026 के लिए अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू हो गया है, जो रामपुर की पंजाब नेशलन बैंक के साथ ही देशभर की नामित बैंक शाखाओं में किया जा रहा है। रामपुर जिले में पंजीकरण के लिए एकमात्र मान्यता प्राप्त पीएनबी शाखा होने के कारण यहां न केवल जिले बल्कि मुरादाबाद, बरेली और आसपास के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
श्रद्धालुओं का कहना है कि शुरुआती दिनों में पंजीकरण स्लॉट जल्दी भरने की संभावना को देखते हुए लोग सुबह से ही लाइन में लग रहे हैं, ताकि यात्रा की मनचाही तारीख मिल सके। इसके लिए रोजाना सैकड़ों टोकन वितरित किए जा रहे है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


