जबरन भीख मंगवाए जाने का आरोप लगाते हुए सौंपा ज्ञापन
रामपुर में राष्ट्रीय हिंदू जागृति संघ ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर नाबालिग बालिकाओं से जबरन भीख मंगवाने का आरोप लगाया है। संघ ने बताया कि ये बच्चियां रोजाना राहगीरों से भीख मांगती हैं, जिससे आमजन को परेशानी होती है। इस मामले की जांच की मांग की गई है।

रामपुर। शौकत अली रोड पर नाबालिग बालिकाओं से जबरन भीख मंगवाए जाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय हिंदू जागृति संघ ने एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि शौकत अली रोड पर प्रतिदिन नाबालिग बालिकाएं राहगीरों, दुकानदारों एवं वाहन चालकों से जबरन भीख मांगती हुई दिखाई देती हैं। कई बार लोगों द्वारा मना करने पर भी वे लगातार पीछा करती हैं, जिससे आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ता है। कहा कि सबसे चिंताजनक विषय यह है कि इतनी कम उम्र की बच्चियों का सड़कों पर इस प्रकार भीख मांगना उनके भविष्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं बाल अधिकारों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
आरोप लगाया कि आशंका है कि कहीं इनके पीछे कोई संगठित गिरोह या ऐसे लोग तो सक्रिय नहीं हैं, जो इन मासूम बच्चियों से भीख मंगवाकर उनका शोषण कर रहे हों। इसको लेकर संघ ने जांच की मांग की है। ज्ञापन देने में प्रदेश अध्यक्ष कंचन सक्सेना,मंडल प्रभारी विशाल गुप्ता,मंडल उपाध्यक्ष सारिका रस्तोगी,जिला उपाध्यक्ष सीमा शर्मा,सुनीता भटनागर,वीरागना मांगलिक,दीपा चौरसिया आदि मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


