अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की कार्यकारिणी का हुआ गठन
Rampur News - अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला कार्यकारणी के चुनाव संपन्न हुए। मास्टर राजेंद्र सिंह को निर्विरोध जिलाध्यक्ष बनाया गया। ओमवीर सिंह वैदिक को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर कई प्रमुख...

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला कार्यकारणी के नव गठन हेतु चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक ब्रज प्रदेश अध्यक्ष जय गोविंद सिंह के साथ प्रदेश महामंत्री प्रेम पाल सिंह सोलंकी, यशपाल सिंह द्वारा मास्टर राजेंद्र सिंह को निर्विरोध जिलाध्यक्ष पदभार सौंपा गया। साथ ही ओमवीर सिंह वैदिक को नगर अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अजय राठौर, कैप्टन राजपाल सिंह, राकेश सिंह, रमेश सिंह, यतेंद्र सिंह, अजय ठाकुर, ओमपाल सिंह, रविन्द्र सिंह, अजय तोमर, सचिन राजपूत, महेंद्र सिंह, संजीव सिंह, राकेश सिंह प्रधान, अमित भदौरिया, राजीव सिंह, अक्षय सिंह, अमन सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।