ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरदुनिया के सभी देश मिलकर दूर कर सकते हैं कोरोना महामारी

दुनिया के सभी देश मिलकर दूर कर सकते हैं कोरोना महामारी

राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई कोविड 19 पर बेबीनार वेबीनार का आयोजन किया गया। मंगलवार को मानविकी संकाय की ओर से हुई वेबीनार में कोविड-19 जन-जागरूकता अभियान में भाषा साहित्य और शैलियों...

दुनिया के सभी देश मिलकर दूर कर सकते हैं कोरोना महामारी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रामपुरTue, 26 May 2020 06:23 PM
ऐप पर पढ़ें

रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कोविड-19 महामारी का प्रकोप चुनौतियां और अग्रगामी पथ विषय पर वेबीनार हुआ। मंगलवार को मानविकी संकाय की ओर से हुई वेबीनार में कोविड-19 जन-जागरूकता अभियान में भाषा साहित्य और शैलियों का योगदान और सामाजिक विज्ञान में आयामी परिवर्तन पर वक्ताओं ने अपने विचार रखें। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. एच.पी. सिंह ने कहा कि कोविड 19 के बाद की दुनियां काफ़ी अलग होगी। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर एके मिश्रा ने कहा की महामारी के इस वैश्विक संकट में सरकार के साथ आम लोगों की भूमिका सराहनीय रही है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मेरठ डॉक्टर राजीव गुप्ता ने कहा कि कोरोना संकट ने जहां कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न की है। तो वही इसने मानव को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया है। ओंटारियो,कनाडा के डॉ सैयद तकी हसन अबेदी ने कहा कि भारत जैसे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को इस बीमारी से बचाने का कार्य साहित्य और भाषा को ही करना होगा। पैट्रिक (संयुक्त राज्य अमेरिका) के डिप्टी पब्लिक डिफेंडर डॉ विक्रम कपिल ने अपने संबोधन में कोविड-19 की उत्पत्ति के बारे में विस्तार से बताया। नार्वे ,ओस्लो के डॉ सुरेश चंद्र शुक्ला, किंग्स कॉलेज, लंदन, ग्रेट ब्रिटेन के प्रोफेसर हर्ष वी पंत, राजश्री शाहू कॉलेज लातूर, महाराष्ट्र के प्रोफेसर किशोर भारत शिंदे, निर्मला महिला महाविद्यालय कोयंबटूर तमिलनाडु की भूगो प्रोफेसर डॉ. ज्योतिर्मयी पी, समेत अमेरिका, यूरोप एवं एशिया महाद्वीप के विभिन्न देशों और भारत के विभिन्न राज्यों 240 शिक्षाविदों, विद्वानों एवं शोधार्थियों ने प्रतिभाग करके इस इस सेमिनार को सफल, सार्थक एवं ख्यातिलब्ध बना दिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ पीके वार्ष्णेय के प्रेरणात्मक उद्बबोधनों के साथ इस अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का शुभारंभ हुआ। ऑनलाइन संचालन वेबिनार संयोजक, डॉ जेबी नाज़ एवं डॉ अरशद रिज़वी ने किया। अंग्रेजी विभाग प्रभारी डॉ. विनीता सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों, वक्तागणों का आभार व्यक्त किया।......शोधकर्ताओं ने ऑनलाइन शोध किए प्रस्तुतद्वितीय तकनीकी सत्र में मानविकी संकाय के अनेक विद्वानजनों, मानविकी संकाय के विभाग प्रभारियों और शोधार्थियों ने विभिन्न शीर्षकों पर अपने व्याख्यान एवं शोध पत्र प्रस्तुत किए। जो बहुत ही सारगर्भित, प्रमाणिक एवं सार्थक रहे। द्वितीय तकनीकी सत्र का संचालन डॉ अरुण कुमार एवं डॉ. रेशमा परवीन ने किया। जबकि सह संयोजक डॉ. अजय विक्रम सिंह ने आभार व्यक्त किया। वेबिनार की सफलता में डॉ मो. कामिल हुसैन एवं ई-प्रमाणपत्र संयोजक डॉ. राजू का विशेष योगदान रहा।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े