राहत शिविरों में पेयजल, प्रकाश और चिकित्सा की हो बेहतर सुविधा

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने राहत शिविरों में आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करने की बात कही। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरतने और राहत सामग्री का भंडारण करने के निर्देश भी दिए गए।

राहत शिविरों में पेयजल, प्रकाश और चिकित्सा की हो बेहतर सुविधा

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने राहत शिविरों में पेयजल, शौचालय, बिजली और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वह शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आपदा प्रबंधन समिति एवं बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक ले रहे थे।

आपदा प्रबंधन समिति की बैठक

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी संदेशों को गम्भीरता से लेते हुए सभी विभाग तत्परता के साथ कार्य करें तथा सूचना जनपद के अन्तिम व्यक्ति तक समय से पहुचाना सुनिश्चित करें।

Voice of UP

बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा

बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समय से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष सतर्कता बरती जाए तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील गांवों की सूची अद्यतन रखी जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तटबंधों, बांधों एवं नहरों का सघन निरीक्षण कर उनकी मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे बाढ़ की स्थिति में किसी प्रकार की क्षति न हो। साथ ही नदियों के जलस्तर की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

राजस्व विभाग के निर्देश

जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग को निर्देश दिया कि बाढ़ राहत शिविरों के लिए चिन्हित स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत, प्रकाश एवं चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि आपदा के समय राहत सामग्री की उपलब्धता बनाए रखने हेतु खाद्यान्न, दवाइयां एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण किया जाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि बाढ़ की स्थिति में संभावित जलजनित एवं संक्रामक रोगों से निपटने के लिए आवश्यक दवाओं, चिकित्सकीय टीमों एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करें। पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए चारे एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

तत्काल राहत कार्यों की तैयारी

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए नावों, गोताखोरों एवं राहत टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाए।

सूचनाओं का आदान-प्रदान

इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से संबंधित सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए तथा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखते हुए निगरानी की जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आनंद कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर दीपा सिंह सहित सभी उपजिलाधिकारी, सभी क्षेत्राधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जिलाधिकारी ने राहत शिविरों के लिए कौन-कौन सी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए?
जिलाधिकारी ने पेयजल, शौचालय, बिजली और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।