रामपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक में छह सौ छात्रों ने किया आवेदन

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर में राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक लगभग 600 छात्रों ने आवेदन किया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। मई में प्रवेश परीक्षा होगी। प्रधानाचार्य ने छात्रों से समय पर आवेदन पूरा करने की अपील की है।

रामपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक में छह सौ छात्रों ने किया आवेदन

रामपुर। जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक करीब 600 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। शहर, शाहबाद और चमरौआ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में नए सत्र के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा जा रहा है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। इसके बाद मई माह में प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा। तकनीकी शिक्षा में बढ़ती रुचि के चलते इस वर्ष आवेदन संख्या में वृद्धि की उम्मीद है।प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि कई छात्र आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लेने कॉलेज पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने या अन्य तकनीकी समस्या आ रही है, वे कॉलेज आकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने छात्रों से अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करने की अपील की। कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।