भावाधस का 62वां स्थापना दिवस 24 मई को, समाज से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज का 62वां स्थापना दिवस 24 मई 2026 को मुरादाबाद में मनाया जाएगा। नगर पंचायत नरपतनगर में कार्यक्रम की तैयारियों के लिए बैठक हुई, जिसमें नगर अध्यक्ष राजू वाल्मीकि ने समाज के लोगों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। समाज की एकता और उत्थान के लिए यह समारोह महत्वपूर्ण है।

भावाधस का 62वां स्थापना दिवस 24 मई को, समाज से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज का 62वां स्थापना दिवस 24 मई 2026 को जिला पंचायत भवन, मुरादाबाद में धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर पंचायत नरपतनगर में भावाधस की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजू वाल्मीकि ने की। उन्होंने वाल्मीकि समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भावाधस समाज के उत्थान, शिक्षा और सामाजिक एकता के लिए लगातार कार्य कर रहा है और स्थापना दिवस समाज को एकजुट करने का महत्वपूर्ण अवसर है।बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और लोगों की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान अशीष कुमार, नितिन, सोनू, विशाल, मनोज, जैम्स, संजीव, अजय, दिनेश, तुषार और संजय सहित कई लोग मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।