Rampur News: आम के बाग में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, गांव में सनसनी
Rampur News: रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र के चंद्रपुरकलां गांव में गुरुवार सुबह 25 वर्षीय देवेंद्र का शव आम के बाग में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। देवेंद्र को उनके ताऊ-ताई ने गोद लिया था। ग्रामीणों के अनुसार, पारिवारिक विवाद के कारण वह अवसाद में रहता था, लेकिन मौत की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Rampur News: सैफनी। थाना क्षेत्र के चंद्रपुरकलां गांव में गुरुवार सुबह आम के बाग में 25 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी देवेंद्र (25) पुत्र प्रेमपाल गुरुवार सुबह करीब आठ बजे घर से निकला था। करीब आधे घंटे बाद ग्रामीणों ने उसका शव गांव के एक आम के बाग में फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। युवक की मौत से परिवार में शोक छा गया।बताया गया कि देवेंद्र को उसके ताऊ-ताई ने गोद लिया था। ग्रामीणों के अनुसार, उसकी पत्नी और ताई के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
जिसके चलते मृतक अवसाद में रहता था। हालांकि, युवक की मौत की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

