रामपुर में सांड ने वृद्ध को उठाकर पटका, हालत गंभीर

May 07, 2026 11:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - शाहबाद के घारमपुर गांव में 100 वर्षीय उमराय पांडेय को एक छुट्टा सांड़ ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार, यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी सांड़ ने कई लोगों को चोटिल किया है।

रामपुर में सांड ने वृद्ध को उठाकर पटका, हालत गंभीर

शाहबाद के घारमपुर गांव में 100 वर्षीय बुजुर्ग को एक छुट्टा सांड़ ने उठाकर पटक दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार सुबह घारमपुर गांव निवासी उमराय पांडेय अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे। इसी दौरान एक छुट्टा सांड़ वहां पहुंचा और उन्हें उठाकर पटक दिया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से सीएचसी शाहबाद लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए।

बुधवार शाम तक उनकी हालत गंभीर बताई गई। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी सांड़ गांव के कई लोगों को पटक चुका है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।