आम खिलाने के बहाने मासूम से दुष्कर्म, रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

केमरी में रहने वाले 10 वर्षीय बच्चे को उसके पड़ोसी युवक ने आम खिलाने के बहाने घर से बाहर बुलाकर दुष्कर्म किया। बच्चे के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। यह घटना उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर के एक गांव की है, जहां मासूम अपने दादा-दादी के साथ रह रहा था।

आम खिलाने के बहाने मासूम से दुष्कर्म, रिपोर्ट

केमरी। दादा-दादी के साथ रह रहे एक दस वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने आम खिलाने के बहाने घर से बाहर ले जाकर दुष्कर्म किया। मासूम के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में रहकर काम करता है। उसका 10 वर्षीय बेटा गांव में ही अपने दादा-दादी के साथ रहता है। सोमवार को जब वह अपने गांव आया तो उसके बेटे ने बताया कि शनिवार की शाम गांव का ही एक युवक उसे आम खिलाने के बहाने ले गया और दुष्कर्म किया।

पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।