Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur Newsपंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं: शरीफ
पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं: शरीफ

पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं: शरीफ

संक्षेप:

Rampur News - टांडा में अपना दल एस की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रभारी नगर अध्यक्ष अहमद नबी सैफी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही। विधानसभा अध्यक्ष शरीफ जमील ने पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आवाहन किया। कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Feb 10, 2026 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

टांडा। अपना दल एस की मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र कार्यालय पर हुई मासिक समीक्षा बैठक में प्रभारी नगर अध्यक्ष अहमद नबी सैफी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जोन, सैक्टर व बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बात कही, वहीं विधानसभा अध्यक्ष शरीफ जमील ने सभी पदाधिकारियों को पंचायत व विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से ही जुट जाने का आवाहन किया। इस अवसर पर जिला सचिव शैलेष वर्मा, जिला सचिव हाजी महबूब, विधान सभा चमरौआ अध्यक्ष महवूव अली पाशा, अकवर अली,मदन लाल सैनी,मोवीन,रहीस पहलवान, इरशाद अली, प्रेम कुमार,अजीम भाई,डाल चंद आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।