राज्यसभा चुनाव के लिए रामगोपाल का नामांकन आज, 3 सीटें जीतने का गुणा-गणित बैठाने में जुटी सपा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राज्यसभा चुनाव के लिए रामगोपाल यादव बुधवार को नामांकन करेंगे।  राज्यसभा चुनाव में सपा इस बार तीन उम्मीदवार उतारेगी।समाजवादी पार्टी 3 सीटें जीतने का गुणा-गणित बैठाने में जुटी है।

राज्यसभा चुनाव के लिए रामगोपाल का नामांकन आज, 3 सीटें जीतने का गुणा-गणित बैठाने में जुटी सपा
राज्यसभा चुनाव के लिए रामगोपाल यादव बुधवार को नामांकन करेंगे।

राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने गोटें बिछानी शुरू कर दी है। राज्यसभा चुनाव में सपा इस बार तीन उम्मीदवार उतारेगी। प्रो. राम गोपाल को फिर राज्यसभा भेजा जा रहा है। समाजवादी प्रत्याशी के रूप में प्रो. राम गोपाल बुधवार को 11 बजे नामांकन करेंगे। शेष दो उम्मीदवारों की घोषणा 3 या 4 अक्टूबर को की जाएगी। दूसरे नाम के रूप में पूर्व मुख्य सचिव व सपा के प्रमुख रणनीतिकार आलोक रंजन के नाम की चर्चा है। तीसरे उम्मीदवार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा कोटे की आठ, सपा और बसपा कोटे की एक-एक सीटें खाली हो रही हैं। सपा के प्रो. राम गोपाल और बसपा के रामजी गौतम का कार्यकाल खत्म हो रहा है। बसपा की सभी सदनों में इसके बाद सदस्य संख्या शून्य हो जाएगी। संख्याबल के हिसाब से समाजवादी पार्टी आसानी से दो सीटें जीत सकती है। इसके बाद भी उसके पास विधायकों की संख्या अच्छी-खासी बच रही है। इसीलिए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में तीन उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। विधायक दल की बैठक में अखिलेश ने स्वयं चाचा प्रो. राम गोपाल यादव को राज्यसभा भेजने की घोषणा कर चुके हैं। शेष दो अन्य उम्मीदवारों के बारे में विधायकों से रायशुमारी की।

दूसरे प्रत्याशी के तौर पर आलोक रंजन चर्चा में

विधायकों से रायशुमारी के बाद उन्होंने अभी दूसरे व तीसरे नाम की घोषणा नहीं की है। बताया तो यह भी जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में आलोक रंजन के नाम की चर्चा हुई, लेकिन उनके नाम की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। अखिलेश यादव स्वयं यह कह चुके हैं कि तीसरे उम्मीदवार का नाम काफी चर्चित होगा, लेकिन दूसरे नाम के बारे में उन्होंने कुछ भी नहीं कहा है। सपा सूत्रों का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव और पीडीए फार्मूले को देखते हुए तीसरे उम्मीदवार का नाम तय किया जाए। तीसरे नाम में सबसे अधिक

चर्चा दलित या फिर कुर्मी बिरादरी से की जा रही है। प्रो. राम गोपाल के नामांकन को लेकर मंगलवार को तैयारियां की गईं। प्रस्तावक के रूप में विधायकों से नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए। सपा विधायकों को निर्देश दिया गया है कि राज्यसभा चुनाव तक वे कोशिश करें लखनऊ में ही बनें रहें। उम्मीदवारों के नामांकन पर अलग-अलग विधायकों को प्रस्तावक बनाया जाएगा। प्रो. रामगोपाल के नामांकन में पार्टी के वरिष्ठ विधायको साथ जाने का निर्देश दिया गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के स्वयं साथ जाने की चर्चा है।

भाजपा ने आठ व सपा ने चार लिए नामांकन पत्र

विधान भवन के कमरा नंबर आठ को राज्यसभा चुनाव के लिए कार्यालय बनाया गया है। राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। भारतीय जनता पार्टी ने आठ और समाजवादी पार्टी ने चार नामांकन पत्र खरीदें हैं। नामांकन पत्र पार्टी की ओर से लिया जा सकता है, इसमें किसी उम्मीदवार का नाम बताने की जरूरत नहीं है। इसीलिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पार्टियां अपने हिसाब से करेंगी।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsराज्यसभा के लिए रामगोपाल का नामांकन आज, 3 सीटें जीतने का गुणा-गणित बैठा रही सपा