Ramadan 2025: रमजान का दसवां रोजा, देखें यूपी के प्रमुख शहरों में आज इफ्तार और कल सहरी का वक्‍त

हिन्दुस्तान, संवाददाता, हिन्‍दुस्‍तान
Follow us on Google News
share

  • दसवें रोजे को रहमत का शामियाना और बरकत का आशियाना कहा जाता है। कल से यानी ग्यारहवें रोजे से 10 दिनों का दूसरा अशरा गुनाहों से माफी का चलेगा। इस अशरे में रोजेदारों को खूब इबादत और कुरान की तिलावत करनी चाहिए। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा अपने गुनाहों की माफी मांगनी चाहिए।

Ramadan 2025: रमजान का दसवां रोजा, देखें यूपी के प्रमुख शहरों में आज इफ्तार और कल सहरी का वक्‍त

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: रमजान का दसवां रोजा 11 मार्च 202 को रखा जा रहा है। 10वें रोजे के साथ ही तीन अशरों में बंटे रमजान के महीने में पहला अशरा भी समाप्‍त हो रहा है। दसवें रोजे को रहमत का शामियाना और बरकत का आशियाना कहा जाता है। कल से यानी ग्यारहवें रोजे से दस दिनों का दूसरा अशरा गुनाहों से माफी का चलेगा। इस अशरे में रोजेदारों को खूब इबादत और कुरान की तिलावत करनी चाहिए। साथ ही ज्यादा से ज्यादा अपने गुनाहों की माफी मांगनी चाहिए। चुगली करने वाले, दिल में कीना (बुग्ज) रखने वालों की रोजा अल्लाह कबूल नहीं करता है।

इसके अतिरिक्त अपने मां-बाप की सेवा नहीं करने वाले और उनसे तेज आवाज में बात करने, उनका कहना नहीं मानने वाले सख्श की रोजा और दुआएं दोनों ही कबूल नहीं होती है। क्योंकि मां के कदमों में जन्नत है और बाप जन्नत की सीढ़ी है। जिसने अपने मां-बाप को राजी कर लिया। उसका आखिरत में बेड़ा पा हो जाएगा। साथ ही दुनियां में भी उसकी हर मुश्किल आसान हो जाएगी। प्रयागराज की तरसुइया स्थित हकीम जी की मस्जिद में सोमवार को नौ रोजा तरावीह मुकम्मल होने पर हाफिज मोहम्मद कैफ ने तरावीह कुरान सुनाई।

उन्होंने कुरान मुकम्मल करने के बाद दुआए खैर की। अपने बयान में कहा कि हम समझते हैं कि तरावीह पढ़कर और रोजा रखकर अल्लाह को खुश कर देंगे लेकिन पांच वक्त की नमाज अल्लाह के यहां पहले पूछी जाएगी। इसलिए हम सबको सबसे पहले नमाज पढ़नी चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि यूपी के प्रमुख शहरों में मंगलवार यानी आज इफ्तार और बुधवार को यानी कल सहरी का समय क्‍या रहेगा-

सहरी-इफ्तार का समय

लखनऊ- इफ्तार (11 मार्च) रोजा मंगलवार सुन्‍नी 6:25 बजे शाम, शिया 6:14 बजे शाम

सहरी (12 मार्च) रोजा बुधवार सुन्‍नी 4:49 बजे प्रात:, शिया 4:55 बजे प्रात:

अलीगढ़- इफ्तार (11 मार्च) रोजा मंगलवार सुन्नी 6:24 बजे शाम, शिया 6:34 बजे शाम

सहरी (12 मार्च) रोजा बुधवार सुन्नी 5:09 बजे प्रात:, शिया 5:05 बजे प्रात:

प्रयागराज- इफ्तार (11 मार्च) रोजा मंगलवार सुन्नी 6:14 बजे शाम, शिया 6:22 बजे शाम

सहरी (12 मार्च) रोजा बुधवार सुन्नी 4:49 बजे प्रात:, शिया 4:48 बजे प्रात:

बरेली- इफ्तार (11 मार्च) रोजा मंगलवार सुन्नी 6:22 बजे शाम, शिया 6:31 बजे शाम

सहरी (12 मार्च) रोजा बुधवार सुन्नी 4:55 बजे प्रात:, शिया 5:04 बजे प्रात:

कानपुर- इफ्तार (11 मार्च) रोजा मंगलवार सुन्नी 6:18 बजे शाम, शिया 6:27 बजे शाम

सहरी (12 मार्च) रोजा बुधवार सुन्नी 5:01 बजे प्रात:, शिया 4:52 बजे प्रात:

मेरठ- इफ्तार (11 मार्च) रोजा मंगलवार सुन्नी 6:29 बजे शाम, शिया 6:37 बजे शाम

सहरी (12 मार्च) रोजा बुधवार सुन्नी 5:12 बजे प्रात:, शिया 5:04 बजे प्रात:

मुरादाबाद- इफ्तार (11 मार्च) रोजा मंगलवार सुन्नी 6:34 बजे शाम, शिया 6:24 बजे शाम

सहरी (12 मार्च) रोजा बुधवार सुन्नी 5:05 बजे प्रात:, शिया 5:01 बजे प्रात:

वाराणसी- इफ्तार (11 मार्च) रोजा मंगलवार सुन्नी 6:15 बजे शाम, शिया 6:04 बजे शाम

सहरी (12 मार्च) रोजा बुधवार सुन्नी 4:50 बजे प्रात:, शिया 4:54 बजे प्रात:

गोरखपुर- इफ्तार (11 मार्च) रोजा मंगलवार सुन्नी 6:08 बजे शाम, शिया 6:19 बजे शाम

सहरी (12 मार्च) रोजा बुधवार सुन्नी 4:51 बजे प्रात:, शिया 4:47 बजे प्रात:

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsRamadan 2025: रमजान का दसवां रोजा, देखें आज इफ्तार और कल सहरी का वक्‍त