राम मंदिर ट्रस्ट के जुटाए धन से बना, नृपेंद्र मिश्रा ने निर्माण पर दिया नया अपडेट; 70 में से 60 काम पूरे

संवाददाता, अयोध्या
Follow us on Google News
share

राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि तय किए गए निर्माण के करीब 70 कामों में से लगभग 60 काम पूरे हो चुके हैं। विभिन्न एजेंसियों द्वारा पूरे किए गए निर्माण कार्य ट्रस्ट को सौंप दिए गए हैं। परिसर में जलभराव सीवेज और ड्रेनेज व्यवस्था को मुख्य नाले से जोड़ने का काम किया जाएगा। 

ram temple was built with funds raised by trust after champat rai s letter now nripendra mishra s statement
राम मंदिर ट्रस्ट के जुटाए धन से बना, चंपत राय की चिट्ठी के बाद अब नृपेंद्र मिश्र का बयान

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद त्यागपत्र दे चुके विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय की की एक कथित चिट्ठी गुरुवार को वायरल हुई थी। इसमें चंपत राय ने ट्रस्ट द्वारा लेन-देन की व्यवस्था के अलावा ट्रस्ट की आंतरिक व्यवस्था की जानकारी दी थी। हालांकि वायरल हो रही चिट्ठी की सत्यता की पुष्टि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ नहीं करता है। इस बीच राम मंदिर निर्माण समिति की मंदिर परिसर में आयोजित बैठक के तीसरे दिन समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर निर्माण के कामों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनना करोड़ों श्रद्धालुओं के सपने का साकार होना है। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण में केंद्र या राज्य सरकार का पैसा नहीं लगा, बल्कि ट्रस्ट द्वारा एकत्रित धन से निर्माण कराया गया है।

समिति के चेयरमैन ने बताया कि तय किए गए निर्माण के करीब 70 कामों में से लगभग 60 काम पूरे हो चुके हैं। विभिन्न एजेंसियों द्वारा पूरे किए गए निर्माण कार्य श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दिए गए हैं। इनका रखरखाव अब ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिसर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या दूर करने के लिए सीवेज और ड्रेनेज व्यवस्था को मुख्य नाले से जोड़ने का काम किया जाएगा। निर्माण चेयरमैन मिश्रा के मुताबिक संग्रहालय, ऑडिटोरियम और ट्रस्ट कार्यालय के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बताया गया कि संग्रहालय की गैलरी नंबर-सात पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यहां प्रवेश शुल्क लगाया जाएगा या नहीं, इसका फैसला ट्रस्ट करेगा।

चंपत राय के पत्र पर बोले- विवाद पैदा करने की कोशिश

चंपत राय के कथित पत्र में अपना नाम होने के सवाल पर मिश्रा ने कहा कि पत्र को हमने नहीं देखा है। विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है। राम मंदिर के सीईओ की नियुक्ति के साक्षात्कार के सवाल पर मिश्रा ने कहा कि वह इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हैं और उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। राम मंदिर के निर्माण कार्यों की समीक्षा का शुक्रवार को अंतिम दिन है। बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव जगदीश आफले, सीबीआरआई के पूर्व चेयरमैन एके मित्तल व यश मित्तल समेत एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

एक दर्जन एजेंसियों में कई की आर्थिक हालत बिगड़ी

वहीं, राम मंदिर में सफाई से सीवरेज-ड्रेनेज तक की व्यवस्थाओं में करीब एक दर्जन एजेंसियां कार्यरत हैं। इनमें कुछ मल्टीनेशनल हैं तो कुछ छोटी भी हैं। मेसर्स शंकर इलेक्ट्रिकल्स बंगलुरु के कर्मचारियों को नियमित वेतन मिल रहा है। यह कंपनी अपने संसाधनों से कर्मचारियों को वेतन देकर ट्रस्ट से भुगतान लेती रहती है। कुछ कंपनियां सीआर फंड से धन जुटाकर कर्मचारियों का वेतन देती हैं और ट्रस्ट से लेट लतीफ भुगतान प्राप्त करती हैं। फिर भी सबकी अपनी निर्धारित सीमा है।

मिली जानकारी के अनुसार सफाई व्यवस्था में लगी कंपनी बीवीजी के कर्मचारियों को चार माह अप्रैल, मई, जून और जुलाई का वेतन नहीं मिला है। इसी तरह राम मंदिर के बाहर परिसर से लेकर तीर्थ यात्री सेवा केंद्र और अंगद टीला पर सफाई व्यवस्था का जिम्मा यूनी प्वाइंट व जिलाजीत के पास है। इन दोनों एजेंसियों के कर्मचारियों का तीन माह मई, जून, जुलाई का वेतन बकाया है। फिर भी ट्रस्ट से उनका भुगतान लंबित है। इसके कारण कंपनियों की आर्थिक स्थिति डांवाडोल होने लगी है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsराम मंदिर ट्रस्ट के जुटाए धन से बना, नृपेंद्र मिश्रा ने निर्माण पर दिया अपडेट