राम मंदिर ट्रस्ट में ज्वाइंट और डिप्टी सीईओ की नियुक्ति जल्द, दिल्ली मेट्रो के इंजीनियर को मिल सकती है जिम्मेदारी

संवाददाता, अयोध्या
Follow us on Google News
share

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के रूप में एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्र की नियुक्ति हो गई है। उन्होंने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। उम्मीद है कि उन्हें  एक टीम की भी जरूरत होगी। इस जरुरत को पूरा करने वालों में डीएमआरसी के कार्यकारी अभियंता सुदर्शन कुमार को जिम्मेदारी मिल सकती है।

Ram Temple Trust will soon appoint joint and deputy CEO Delhi Metro engineer may be appointed
राम मंदिर ट्रस्ट में ज्वाइंट और डिप्टी सीईओ की नियुक्ति जल्द

UP News: राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा प्रशासनिक और प्रबंधकीय व्यवस्थाओं के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्र की नियुक्ति हो गई है। उन्होंने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। उम्मीद है कि जल्द उनकी आवासीय व्यवस्था का प्रबंध हो जाने के बाद स्थाई रूप से CEO मिश्र यहां रहना शुरू करेंगे और फिर भविष्य की कार्य योजना पर भी काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा इस बीच उन्हें विजन वाले लोगों की एक टीम की भी जरूरत होगी। इस जरुरत को पूरा करने वालों में एक नाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के कार्यकारी अभियंता सुदर्शन कुमार को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

उन्होंने राम मंदिर निर्माण के दौरान 2021-22 से डीएमआरसी में अवकाश लेकर यहां निर्माण में सहयोग किया। वह अकेले इंजीनियर रहे जो अलग सेवाकाल के दौरान यहां सेवा देते रहे। इसके पहले यहां आईआईटी मुंबई के इंजीनियर जगदीश आफले, गिरीश सहस्त्र भोजनी, जगन्नाथ गुलवे और अविनाश संगमलेकर ने भी अपनी सेवाएं दी। इसी तरह श्री सुदर्शन की भी इच्छा यहां कार्य करने की है। यही कारण राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन के कार्यकाल में भी यहां आए थे और करीब एक सप्ताह ठहरने के बाद वापस लौटे।

फिर जन्माष्टमी पर्व के दौरान भी राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा उन्हें आमंत्रित किया था। इस आमंत्रण के उपरांत श्री सुदर्शन पुनः यहां आए और रामलला का दर्शन करने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि व ट्रस्ट कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका के साथ भेंट कर बैठक भी की।

ज्वाइंट सीईओ और डिप्टी सीईओ की नियुक्ति तय

राम मंदिर में सीईओ के बाद उनके सहयोग के लिए ज्वाइंट सीईओ और डिप्टी सीईओ की भी नियुक्ति तय मानी जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव गोविंद देव गिरि दो सितंबर को ही यह ऐलान कर भी चुके हैं। बताया जाता है कि अधिकतम संभावना इस बात की है कि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दो दिसम्बर को प्रस्तावित बैठक से पहले यह नाम भी तय किया जा सकता है। इस नियुक्ति के लिए नामों के चयन के विषय में भटकना नहीं है क्योंकि सर्च कमेटी ने सीईओ के तीन नामों के बजाय अलग-अलग तीन श्रेणियों के तीन -तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंपा है। ट्रस्ट के द्वारा इसी पैनल से नामों का चयन किया जाना है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsराम मंदिर में ज्वाइंट CEO की नियुक्ति जल्द, इन्हें मिल सकती है जिम्मेदारी