राम मंदिर चढ़ावा केस: मनीष यादव ने 50 दिन की नौकरी में 16 बार की चोरी की कोशिश, 19 बार गैंग की मदद

अयोध्या
share

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की पुलिस चार्जशीट में कई खुलासे हुए हैं। जिसके मुताबिक आरोपी मनीष यादव ने मंदिर कर्मचारी के तौर पर महज 50 दिन काम किया, लेकिन इस दौरान 16 बार चढ़ावे की रकम चोरी करने की कोशिश की और 19 बार गैंग के सदस्यों की मदद की।

manish yadav attempted theft 16 times in 50 days of employment
राम मंदिर में मनीष यादव ने 50 दिन की नौकरी में 16 बार चोरी की कोशिश की

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस चार्जशीट से नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी मनीष यादव अकेला ऐसा है, जिसे सीधे गणना कक्ष में ड्यूटी मिली और वहां पहुंचते ही वह चोरों के गैंग का सदस्य बन गया। राम मंदिर के कर्मचारी के रूप में उसकी कुल आयु 50 दिन की थी। उसकी नियुक्ति 15 अप्रैल 2026 को हुई और 4 जून 2026 को वह चोरी के आरोप में गिरफ्त में आ गया।

पुलिस चार्जशीट में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को लेकर शामिल ब्योरे के मुताबिक 50 दिनों के कार्यकाल में उसने 16 बार चढ़ावा की धनराशि को व्यक्तिगत रूप से चुराने की कोशिश की और 19 बार वह अपने गैंग के सदस्यों को सहयोग करते हुए दिखाई दिया। उसके पास से राम मंदिर ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय ने 2 लाख की धनराशि बरामद की। इसके अलावा मनीष यादव खाते में सैलरी की धनराशि 21 हजार 624 रुपए जमा पाए गये।

अविनाश ने परिवार पर खर्च किया पैसा

दूसरी ओर चढ़ावा चोरी के आरोपी अविनाश शुक्ला और रमाशंकर मिश्रा यह दोनों ही अपने बाकी साथियों के साथ काफी शातिर निकले। इन दोनों ने चढ़ावा चोरी की अधिकतम धनराशि परिवार के सदस्यों पर खर्च की है। अविनाश उर्फ शनि के पास से ट्रस्ट ने 20 लाख 39 हजार की धनराशि रिकवर की थी। इसके पहले उसने अपने यूको बैंक के खाते में चार लाख 70 हजार 317 रुपए कैश जमा किया था। इसके अलावा 40 हजार और कैश जमा किया। इसके अतिरिक्त एक्सिस बैंक खाते में एक लाख 61 हजार कैश जमा किया। उसने अपने सहयोगियों राजपाल और अभिषेक मिश्रा के द्वारा भाई अभिषेक शुक्ला के खाते में 3 लाख 97 हजार 138 रुपए जमा कराया। उसे लोन अदा करने के लिए भी तीन लाख दिया। इसी तरह दूसरे भाई आशीष शुक्ला को ब्रेजा कार खरीदने के लिए छह लाख रुपए भी दिए। उसने अपने भाई अभिषेक के खाते में क्रमशः एक लाख और ढ़ाई लाख की अतिरिक्त धनराशि भी जमा की।

रमाशंकर मिश्र ने भी परिवार को दिया पैसा

इसी तरह रमाशंकर मिश्रा जो कि राम मंदिर में 2024 से कार्यरत था उसने अपने पिता छेद्दू मिश्रा के इंडियन बैंक के एक-एक खाते में 10 लाख 80 हजार और दूसरे खाते में साढ़े 14 हजार जमा किया। उसने जमीन खरीदने के लिए अपने पिता को 12 लाख दिया। इसी तरह भाई विवेक के खाते में 9 लाख 43 हजार 750 रुपए जमा किए। बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित माता तारावती के खाते में 39 हजार की धनराशि जमा कराई तो बहन पूर्णिमा को भी 15 हजार दिए। उसने भाई के लिए जो कि सरयू तट पर फोटोग्राफी करता है, जिसने एक लाख तीन हजार में कैमरा भी खरीदा। उसके पास से ट्रस्ट को सात लाख 32 हजार की धनराशि और पुलिस ने 13 हजार के अलावा आभूषण भी बरामद किया जिसे उसने खुद खरीदा था।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsराम मंदिर चढ़ावा केस: मनीष यादव ने 50 दिन की नौकरी में 16 बार की चोरी की कोशिश