Ram Mandir News LIVE: अखिलेश ने पूछा- SIT की जांच कौन करेगा; 47 कर्मचारी रडार पर; सनातन बोर्ड की मांग
Ram Mandir News LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी के रडार पर ट्रस्ट के 47 कर्मचारी आ गए हैं। इनकी संपत्ति देखी जाएगी कि मंदिर में काम से पहले और आज की स्थिति में क्या अंतर है।
Ram Mandir News LIVE: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में दान के रुपये और आभूषण देखने-गिनने वाले 47 स्टाफ जांच टीम की रडार पर आ गए हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के ऐसे कर्मचारियों की मौजूदा संपत्ति और नौकरी मिलने से पहले की संपत्ति को परखा जाएगा। इस बीच, कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने चढ़ावा चोरी पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि अफसरों के बदले एक सनातन का जानकार व्यवस्था चला रहा होता तो दान चोरी नहीं होता, क्योंकि उसे पता होता कि मंदिर का धन चोरी करने पर 60 हजार साल तक मल का कीड़ा बनकर पैदा होना होगा। ठाकुर ने मांग की है कि सरकार सनातन बोर्ड का गठन करे और मंदिरों के प्रबंधन को साधु-संतों के हवाले करे। ठाकुर सरकारी अफसरों के मंदिर प्रबंधन में होने पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर 24 करोड़ की जमीन खरीदने का आरोप लगाया है। आप नेता ने ट्वीट में जमीन के पेपर का फोटो भी लगाया है और आरोप लगाया कि 3 करोड़ की नजूल की जमीन को 24 करोड़ में चंपत राय ने खरीदा है। उन्होंने कहा कि ईडी चंदा चोरों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
बाबरी मस्जिद और राम जन्मभूमि केस में बाबरी के पैरोकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा है कि भगवान राम का पैसा कहीं नहीं जाएगा, भगवान खुद अपना पैसा ढूंढ़ लेंगे। अंसारी ने यूपी सरकार द्वारा आरोपों की जांच के लिए गठित एसआईटी पर भरोसा जताते हुए यह भी कहा है कि जांच पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके होनी चाहिए। इकबाल अंसारी ने कहा कि पैसा कितना है, यह बहुत महत्वपूर्ण नहीं है, महत्वपूर्ण भक्तों की आस्था है।
Ram Mandir News LIVE: राहुल गांधी और अखिलेश यादव का हाथ है चढ़ावा चोरी में- परमहंस आचार्य
Ram Mandir News LIVE: अयोध्या के संत परमहंस आचार्य ने आरोप लगाया है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव का हाथ है। उन्होंने कहा कि ये लोग लंबे समय से साजिश रच रहे थे। कर्मचारियों से संपर्क कर उनसे अपराध करवाया। इनका मकसद योगी, मोदी और ट्रस्ट को बदनाम करना था।
Ram Mandir News LIVE: चढ़ावा चोरी की जांच कर रही एसआईटी की जांच कौन करेगा- अखिलेश यादव
Ram Mandir News LIVE: सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच जो एसआईटी कर रही है, उस एसआईटी की जांच कौन करेगा।
Ram Mandir News LIVE: देवकी नंदन ठाकुर ने कहा- मंदिरों के प्रबंधन से अफसरों को बाहर करो, सनानत बोर्ड बनाओ
Ram Mandir News LIVE: कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने राम मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों के प्रबंधन और संचालन से सरकारी अफसरों को बाहर करने की मांग करते हुए कहा है कि सनातन बोर्ड का गठन करके इन मंदिरों का संचालन साधु-संत और सनातन के जानकारों को सौंपना चाहिए। ठाकुर ने कहा कि अगर राम मंदिर का प्रबंधन किसी सनानती के पास होता तो वह कभी चोरी नहीं करता, क्योंकि उसे धर्मग्रंथ के हवाले से पता होता कि मंदिर का धन चोरी करने पर 60 हजार साल तक मल के कीड़े के रूप में जन्म लेना होगा।
Ram Mandir News LIVE: एसआईटी जांच के दायरे में 47 कर्मचारी
Ram Mandir News LIVE: राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी के निशाने पर 47 ऐसे कर्मचारी हैं, जो दान की गिनती से जुड़े थे। ऐसे लोगों की नौकरी से पहले और बाद की संपत्ति का मिलान हो सकता है।
Ram Mandir News LIVE: उसने पूछा आपका पास कहां है...उसका व्यवहार ठीक नहीं था; राममंदिर चढ़ावा प्रकरण पर भड़के विनय कटियार
राम मंदिर के चंदे को लेकर हुए विवाद पर भाजपा नेता विनय कटियार लगातार मुखर हैं। उन्होंने पीटीई से कहा है कि राममंदिर बनने के बाद मैं मंदिर में सिर्फ एक बार वहां गया था। वहां एक ऐसे सज्जन बैठे थे जिन्होंने पूछा कि आपका पास कहां है? यानी जिसने सब कुछ करवाया उसको भी नहीं पहचानते हो? पास मांगते हो? उनका व्यवहार ठीक नहीं था। इसलिए मैंने सोचा कि अगर ऐसे लोग यहां हैं, तो दिक्कतें होंगी। उसके सिर्फ 15 दिन बाद ही ऐसी अनियमितताएं सामने आ गईं। चढ़ावा गायब हो गया।
संजय सिंह का चंपत राय पर बड़ा आरोप- 24 करोड़ में खरीदी जमीन
प्रभु श्री राम के नाम पर महा घोटाला, चम्पत राय ने 3 करोड़ की नजूल जमीन 24 करोड़ में खरीदी, 800 % की लूट। आखिर ED पार्टी ने इन चंदा चोरों को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया ?
करोड़ो हिंदुओं की आस्था से कब तक खिलवाड़ करेंगे ED पार्टी के मुखिया "मोदी" ?
Ram Mandir News LIVE: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर 3 करोड़ की नजूल जमीन 24 करोड़ में खरीदने का आरोप लगाया है। सोशल साइट एक्स पर संजय सिंह ने ट्वीट में आरोप लगाया है कि भगवान राम के नाम पर महाघोटाला हुआ है। सिंह ने पूछा है कि ED ने इन चंदा चोरों को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया है? सिंह ने ट्रस्ट को भंग करने और चंदा चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
Ram Mandir News LIVE: भगवान का पैसा कहीं नहीं जाएगा: बाबरी मस्जिद के पैरोकार रहे इकबाल अंसारी को एसआईटी जांच पर भरोसा
Ram Mandir News LIVE: बाबरी मस्जिद केस के पैरोकार रहे इकबाल अंसारी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर कहा है कि भगवान का पैसा कहीं नहीं जाएगा, भगवान स्वयं अपने पैसे को ढूंढ लेंगे। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी पर भरोसा जताते हुए कहा कि जांच पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से होनी चाहिए। इकबाल अंसारी ने कहा कि राम मंदिर का चढ़ावा केवल धनराशि का विषय नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास से जुड़ा मामला है।
Ram Mandir News LIVE: एसआईटी ने रुपये गिनने वाले कर्मचारियों की सूची मांगी, नाम-पते की जांच शुरू
Ram Mandir News LIVE: एसआईटी ने राम मंदिर के चढ़ावा गणना कक्ष में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जांच टीम ने चढ़ावे की गिनती के दौरान कुछ वर्षों में तैनात कर्मचारियों के नाम-पते की सूची मांगी है और उसकी तस्दीक करवा रही है। ट्रस्टियों से भी पूछताछ की संभावना है। एसआईटी राम जन्मभूमि परिसर में कर्मचारी बनने के बाद कर्मचारियों और उनके नजदीकी रिश्तेदारों की आर्थिक हालत को भी जांच के दायरे में रख रही है।
Ram Mandir News LIVE: चंदा चोरी पर पोस्टर से राजनीतिक लड़ाई, कांग्रेस नेता ने कहा- 60 हजार साल तक नरक में कीड़ा बनकर पैदा होंगे
Ram Mandir News LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद में पोस्टर की राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने अयोध्या में पोस्टर लगवाया है, जिसमें स्कंद पुराण के हवाले से कहा गया है कि मंदिर को दान जमीन या संपत्ति की चोरी करने वाले 60 हजार साल तक नरक में कीड़ा बनकर जन्म लेते हैं। शुक्ला ने पोस्टर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है- श्रीरामलला न्याय करेंगे।
Ram Mandir News LIVE: चंपत राय से जुड़ा ड्राइवर भी करोड़पति बन गया चार साल में, महल जैसे घर में लिफ्ट भी लगी है: संतोष दुबे का दावा
Ram Mandir News LIVE: राम मंदिर आंदोलन से कभी जुड़े रहे धर्म सेना प्रमुख संतोष दुबे ने आरोप लगाया है कि चंपत राय से जुड़ा ड्राइवर टुन्नू यादव ने चार साल में करोड़ों की संपत्ति बना ली है। उन्होंने कहा कि जिसकी पगार कुछ हजार रुपये थी, उसने 60 कमरों का महल बनाया है, जिसमें लिफ्ट भी लगी है।
Ram Mandir News LIVE: एसआईटी जांच से मंदिर के कर्मचारी खुश, चिंतित हो गए हैं संघ और विहिप के लोग
Ram Mandir News LIVE: एसआईटी जांच की घोषणा के बाद से ही राम मंदिर की व्यवस्था में लगे संघ और विहिप के लोग सशंकित हैं। उन्हें आशंका है कि उन सबकी जवाबदेही तय होगी। जांच से ट्रस्ट के कर्मचारी खुश दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि काम का जिम्मा हम सबका है और ऐन वक्त पर सुपरविजन के नाम पर ऊपर से लोग बैठा दिए जाते हैं जो पहले से तय व्यवस्थाओं को अपने हिसाब से कराने का दबाव बनाते हैं।
Ram Mandir News LIVE: एसआईटी जांच पर सांसद अवधेश प्रसाद को भरोसा नहीं, कहा सुप्रीम कोर्ट करवाए जांच
Ram Mandir News LIVE: अयोध्या से सपा के सांसद अवधेश प्रसाद ने श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट को कठघरे में खड़ा करते हुए मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में गठित स्वतंत्र समिति से कराने की मांग की है। सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी पर उन्हें भरोसा नहीं है।
Ram Mandir News LIVE: सब दो दिन में भाग जाएंगे या जेल जाएंगे: विनय कटियार
Ram Mandir News LIVE: पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा है कि चढ़ावा चोरी एक गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि वह राम मंदिर जाएंगे। उन्होंने कहा कि जितने हैं, सब यहां से भागेंगे। दो दिन में सब भाग जाएंगे या जेल जाएंगे।
Ram Mandir News LIVE: बाबरी मस्जिद के चंदे पर बोल कर देखें: ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा
Ram Mandir News LIVE: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बिना अखिलेश यादव का नाम लिए कहा कि वो बाबरी मस्जिद में जो चंदा इकट्ठा हुआ, उस पर बात करके देखें।
Ram Mandir News LIVE: अखिलेश यादव ने कहा- कैमरा बंद करके वापस कर दीजिए चोरी का चढ़ावा, भगवान माफ कर देंगे
Ram Mandir News LIVE: चढ़ावा चोरी पर पहले दिन से आक्रामक बयान दे रहे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि कैमरा बंद करके चढ़ावा का चोरी चीज वापस रख देने पर भगवान माफ कर देंगे। अखिलेश ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी की जांच कराना सनातन के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। अब धर्म को आगे बढ़ाने वाले पुजारियों की जांच अधिकारी करेंगे तो यह सनातन का अपमान होगा।
Ram Mandir News LIVE: नृपेंद्र मिश्रा ने चोरी विवाद से पल्ला झाड़ा, बोले- निर्माण करवाना है मेरा काम
Ram Mandir News LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य नृपेंद्र मिश्रा ने दान चोरी पर सवालों का जवाब देने से मना कर दिया और कहा कि वो निर्माण समिति के प्रमुख हैं और मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण को देखते हैं। वो शनिवार को निर्माण समिति की बैठक के लिए अयोध्या आए थे।
Ram Mandir News LIVE: पूर्व लेखापाल ने भी चोरी का किया दावा, कहा- पकड़ने पर नौकरी से निकाल दिया
Ram Mandir News LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व लेखापाल महिपाल सिंह ने दावा किया कि उन्होंने रुपयों की चोरी पकड़ी थी लेकिन सीसीटीवी फुटेज डिलीट करवा कर उन्हें ही नौकरी से निकाल दिया गया। उन्होंने चंपत राय पर भी सवाल उठाए हैं।
Ram Mandir News LIVE: पीएमओ ने दान राशि पर मांगी थी रिपोर्ट
Ram Mandir News LIVE: विवाद बढ़ता देख पीएमओ ने मंदिर के दान के मिलान पर रिपोर्ट तलब की थी।
Ram Mandir News LIVE: चंपत राय ने हेराफेरी के आरोपों को सिरे से नकारा है
Ram Mandir News LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दान के पैसे में हेराफेरी के आरोपों को सिरे से नकारा है। राय ने कहा था कि इसकी नियमित रूप से ऑडिट होती है।
Ram Mandir News LIVE: सपा नेता पवन पांडेय के आरोप के बाद शुरू हुआ दान चोरी का विवाद
Ram Mandir News LIVE: राम मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी का विवाद 7 जून को सपा के नेता पवन पांडेय द्वारा दान के 5 से 7 करोड़ रुपये की चोरी के आरोप लगाने के बाद शुरू हुआ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पूर्व विधायक पवन पांडेय के आरोपों को आगे बढ़ाया।