राम मंदिर में दान गिनने के निर्देशों का 10% भी पालन नहीं; नृपेंद्र मिश्रा ने निगरानी में चूक मानी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने चढ़ावा में चोरी की घटनाओं के लिए गाइडलाइन का पालन नहीं होना मुख्य कारण माना है। उन्होंने कहा कि निगरानी में चूक हुई है। जो नियम बनाए गए थे, उनका दस प्रतिशत भी पालन नहीं हुआ है।

राम मंदिर में चढ़ावे के गाइडलाइंस का 10 परसेंट पालन भी नहीं हुआ; नृपेंद्र मिश्रा ने निगरानी में चूक मानी

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच ही निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने यहां पर निगरानी में चूक की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि पूरे मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं के लिए एक सिस्टम लागू किया गया है। इसके लिए आदेश-निर्देश जारी किए गए थे। चढ़ावा की काउंटिंग के लिए भी नियम बने हैं और निर्देश जारी हुए हैं। इसके बाद भी इन निर्देशों का दस प्रतिशत भी पालन नहीं हुआ है। उन्होंने हालांकि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को क्लीन चिट भी दी।

मीडिया से बात करते हुए नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि मैंने यहां के लिए जारी निर्देशों और नियमों को पढ़ा है। उसमें सब कुछ साफ-साफ लिखा है। मंदिर में आने वाले चढ़ावा की काउंटिंग कैसे होगी। इसके लिए भी पूरी व्यवस्था बनी है। नियमों में पूरा विवरण है। अलग-अलग लोगों और संस्थाओं के लिए जिम्मेदारी भी तय हैं। एसबीआई की क्या जिम्मदारी होगी। राम मंदिर ट्रस्ट की क्या जिम्मेदारी होगी, हर चीज का नियम बना हुआ है। इसी के अनुसार अनुशासन का पालन होना चाहिए था।

निर्देशों में शुरुआत में ही यह भी कहा गया है कि पूरी व्यवस्था पारदर्शी होनी चाहिए। इसके बाद भी लगता है कि सारे निर्देशों का पालन दस प्रतिशत से अधिक नहीं हुआ है। जिन निर्देशों का पालन होना चाहिए था, नहीं हुआ है। यहां पर नियमों का लगातार उल्लंघन हुआ है। आज जिस तरह की स्थिति सामने आई है, उसके पीछे मुख्य कठिनाई नियमों का पालन नहीं होना ही है। ऐसे में जरूरी है कि भविष्य के लिए सुधार अब कर लिया जाए। यह भी अब देखना होगा कि इसे लागू कैसे किया जाए।

यह आखिरी वार्निंग

नृपेंद्र मिश्रा ने ट्रस्ट महासचिव चंपत राय को क्लीन चिट देते हुए निष्कलंक बताया। उन्होंने कहा कि उनकी संलिप्तता इस कार्य में नहीं हो सकती। फिर भी मुखिया होने के नाते प्रश्न चिन्ह तो लगेगा ही। दो साल पहले जमीन के प्रकरण में वार्निंग मिली थी, जिससे सबक लिया जाना चाहिए था। अब यह अंतिम वार्निंग है, इसमें भी सुधार नहीं हुआ तो पनिश्मेंट की स्थिति होगी।

मिंट को सोना-चांदी की जिम्मेदारी नहीं दी गई

नृपेन्द्र मिश्र ने एक बड़े रहस्य से पर्दा उठाते हुए कहा कि तिरुपति देवस्थानम की तरह रामलला को श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित धातुओं (सोना-चांदी) की व्यवस्था वित्त मंत्रालय की संस्था मिंट के माध्यम से नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इसका प्रस्ताव किया गया था और तीन साल पहले मिंट संस्था के लोग यहां आकर 15 दिनों तक रहे। फिर वह वापस चले गए। मैं नहीं जानता कि किन कारणों से मिंट को यह जिम्मेदारी नहीं दी गई।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsदान गिनने के निर्देशों का 10% भी पालन नहीं, नृपेंद्र ने निगरानी में चूक मानी