Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां तेज है। सुरक्षा जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। सुरक्षा कर्मियों के साथ एनएसजी और एसपीजी ने भी कमान संभाल ली है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य समारोह में अब मात्र दो दिन शेष बचे हैं। इससे पहले पूरे रामधाम को अभेद्य बनाने की कवायद अंतिम चरण में है। केंद्र से लेकर राज्य तक के 25 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों ने अयोध्या में डेरा डाल दिया है। इसी के साथ शीर्ष खुफिया एजेंसी रॉ की मौजूदगी भी है। अयोध्या में 3 दिनों तक बाहरी लोगों की एंट्री बंद हो गई है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा से पहले लखीमपुर नगर पालिका बोर्ड में बड़ा फैसला लिया गया है। बोर्ड बैठक में जिले के चार चौराहों का नाम राम, जानकी और परशुराम के नाम रखने का प्रस्ताव पास हो गया। वहीं प्राण-प्रतिष्ठा के चलते यूपी के सभी अस्पतालों में भी अलर्ट जारी किया गया है। 15 फरवरी तक प्रदेश के सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। इस आयोजन के पीएम मोदी मुख्य यजमान होंगे। पीएम मोदी अयोध्या में कब आएंगे और किस समय कहां जाएंगे? इसका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है।
बतादें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सभी देवी-देवताओं को निमंत्रित किया जा रहा है। इसी क्रम में भगवान राम की कुलदेवी बड़ी देवकाली माता और माता सीता की कुलदेवी छोटी देवकाली माता को भी निमंत्रण दिया जाएगा। इन्हें शनिवार को निमंत्रित किया जा सकता है। फिलहाल दोनों मंदिरों के पुजारियों का कहना है कि पांच अगस्त 2020 को राम मंदिर के भूमि पूजन की तिथि से पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रमुख न्यासी व अयोध्या नरेश विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र ने माता का पूजन कर मंदिर के निर्विघ्न निर्माण की प्रार्थना की थी। मातृत्व की छांव प्रदान करने के लिए उन्हें स्नेहिल निमंत्रण भी दिया था। वहीं विराजमान रामलला का जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में पदार्पण होगा। अचल विग्रह और रजत विग्रह का शर्कराधिवास, फलाधिवास के साथ साथ पुष्पाधिवास, वेदों की सभी शाखाओं का पारायण किया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ मंडप में बनाए गए यज्ञ कुंड में हवन किया जाएगा।
20 Jan 2024, 11:29:53 PM IST
Ram Mandir Live: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पूजन करेंगे विभिन्न वर्ग के 15 यजमान
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पूजन में विभिन्न वर्गो से 15 यजमान शामिल होंगे। इसमें प्रमुख काशी के डोमराजा है। समाज के हर वर्ग की भागीदारी का प्रयास मंदिर ट्रस्ट कर रहा है जिसमें निचले पायदान की उपस्थिति को प्रमुखता दी गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार उदयपुर से बनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष रामचन्द्र खराड़ी, असम से राम कुई जेमी, गुरुचरण सिंह गिल जयपुर, कृष्ण मोहन, हरदोई, रमेश जैन मुल्तानी ,अझलारासन तमिलनाडु, विट्ठलराव कांबले मुंबई, महादेव गायकवाड़ घुमंतू समाज, ट्रस्टी लातूर महाराष्ट्र, श्री लिंग राज वासव राज अप्पा, कलबुर्गी कर्नाटक, दिलीप वाल्मीकि लखनऊ, अनिल चौधरी डोमराजा काशी और काशी के ही कैलाश यादव, कवीन्द्र प्रताप सिंह तथा पलवल हरियाणा के अरुण चौधरी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के यजमान होंगे।
20 Jan 2024, 11:28:39 PM IST
Ram Mandir Live: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्त उत्साहित
500 वर्षो का इंतजार श्रीरामलला के प्राणप्रतिष्ठा के साथ अब कुछ घंटों में समाप्त हो जाएगा। इसी के साथ रामनगरी नव सृजन को गढ़ने लगेगी। श्रीरामलला भव्य गर्भगृह में विराजमान होने जा रहे है इसकी खुशी की पराकाष्ठा पूरे पृथ्वी के रामभक्तों में देखी जा सकती है। जिसकी झलक अयोध्या में दिख रही है। चारों तरफ गजब का उत्साह है। जिधर देखो लोग रामनाम में मगन हो थिरक रहे हैं। पूरे माहौल में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहमान है। रंग-बिरंगे फूल और चकाचौंध करती लाइटें बरबस लोगों को आकर्षित कर रही हैं। सजावट ऐसी है कि जिसमे राजाराम का वैभव और रामलला का वात्सल्य दोनों दिखाई दे रहा है।
20 Jan 2024, 10:17:27 PM IST
Ram Mandir Ayodhya Live: अयोध्या में बाहरी वाहनों के आवागमन पर रोक, सीमाएं हुईं सील
Ram Mandir Ayodhya Live: रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। बाहरी जिले के वाहन शनिवार रात 8 बजे से नहीं आ सकेंगे। अयोध्या के निवासियों और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे सम्मलित होने वाले पासधारक को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों का संपूर्ण डायवर्जन रहेगा। यातायात पुलिस के मुताबिक गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों का डायवर्जन – गोरखपुर, कौड़ीराम, बड़हलगंज, दोहरीघाट, जीयनपुर, आजमगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे डायवर्जन रहेगा।
20 Jan 2024, 09:51:09 PM IST
Ram Mandir Live: अक्षय कुमार के चार्टर्ड प्लेन समेत 11 कानपुर में होंगे पार्क
अयोध्या में 22 जनवरी को हो रही प्राण प्रतिष्ठा में कई विशिष्ट और वीवीआईपी हस्तियां शिरकत करने आ रही हैं। ये हस्तियां चार्टर्ड प्लेन से आएंगी। अयोध्या में पीएम सहित कई लोगों के लिए वहां के एपरॉन रिजर्व हैं। इस कारण फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, तेलगू फिल्म अभिनेता पवन कल्याण के चार्टर्ड प्लेन समेत 11 जहाज कानपुर एयरपोर्ट में पार्क होंगे। पहले प्लेन अयोध्या जाएगा हिस्तियों को उतारने के बाद यहां के एपरॉन में पार्क होगा। इसके लिए कानपुर एयरपोर्ट पर प्लेन पार्किंग के पुख्ता इंतजाम कराए गए हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी स्थानीय निदेशक संजय कुमार ने बताया, अभी तक मुख्यालय से 21 और 22 को 11 चार्टर्ड प्लेन के उतरने की जानकारी दी गई है। 21 को चार तो 22 को सात चार्टर्ड प्लेन कानपुर में उतरेंगे। बाकी की आधिकारिक जानकारी नहीं है। रही बात ये प्लेन किसको अयोध्या में उतारकर आएंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
20 Jan 2024, 09:33:39 PM IST
Ram Mandir Live: रामोत्सव को लेकर सजे घर-आगन
बदायूं। राम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी, दीप जलाके दीवाली मैं मनाऊंगी यह भजन आज हिन्दुत्व का झंडा ही नहीं बुलंद कर रहा बल्कि घर-आंगन और मंदिर बाजार तक हकीकत में आ चुका है। घरों से मंदिरों तक तैयारियां हैं और बाजार में जमकर खरीददारी हो रही है। घर और बाजार झालरों से जहां जगमग हैं, वहीं जगह-जगह धार्मिक आयोजन भक्तिमय महौल बनाए हुए हैं। शनिवार को शहर से देहात तक और घरों से बाजार तक 22 जनवरी को मनाई जाने वाली दीपावली की तैयारियां देखने को मिलीं हैं। बाजार में किसी ने घरेलू सामान खरीदा है तो किसी ने दीया और मोमबत्ती के साथ रूई खरीदी है। तमाम लोगों ने घरों के साजसज्जा का सामान भी खरीदा है।
20 Jan 2024, 09:18:29 PM IST
Ram Mandir Live: यूपी सरकार ने जताई वेबसाइट हैक होने की आशंका, अलर्ट जारी
यूपी सरकार ने 22 जनवरी को होने वाली राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते विभागीय वेबसाइटों पर हैकर्स के हमले की आशंका जताई है। सभी विभागों से कहा गया है कि वह अपनी वेबसाइट व पोर्टल का सिक्योरिटी आडिट तत्काल करें। इस संबंध में आईटी विभाग ने मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र के हवाले से शनिवार रात आदेश जारी किया। इसमें मुख्य सचिव ने कहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि Ûपरिसर में बने भåव्य मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। देश एवं दुनिया के करोड़ों लोग इस भव्य आयोजन के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष साक्षी होंगे। इसमें इंटरनेट का उपयोग कर प्रसारण का वृहद प्रसारण होगा।
20 Jan 2024, 09:11:00 PM IST
Ram Mandir Ayodhya Live: रामलला के भोग प्रसाद के लिए सात चांदी थाल में सजाया जा रहे लड्डू
Ram Mandir Ayodhya Live: रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर रामभक्तों में उपहार स्वरूप कुछ न कुछ उपहार भेंटकर अपनी श्रद्धा निवेदित कर रहे हैं। सोमवार को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूज्य संत देवरहा हंस बाबा के विंध्याचल आश्रम की ओर से भोग प्रसाद के 1111 मन लड्डू तैयार किया जा रहा है। लड्डू को चांदी के सात थाल में सजाकर रामलला सरकार को भोग लगाया जाएगा।
20 Jan 2024, 09:01:09 PM IST
Ram Mandir Live: प्राण प्रतिष्ठा में पूजन करेंगे विभिन्न वर्ग के 15 यजमान
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पूजन में विभिन्न वर्गो से 15 यजमान शामिल होंगे। इसमें प्रमुख काशी के डोमराजा है। समाज के हर वर्ग की भागीदारी का प्रयास मंदिर ट्रस्ट कर रहा है जिसमें निचले पायदान की उपस्थिति को प्रमुखता दी गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार उदयपुर से बनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष रामचन्द्र खराड़ी, असम से राम कुई जेमी, गुरुचरण सिंह गिल जयपुर, कृष्ण मोहन, हरदोई, रमेश जैन मुल्तानी ,अझलारासन तमिलनाडु, विट्ठलराव कांबले मुंबई, महादेव गायकवाड़ घुमंतू समाज, ट्रस्टी लातूर महाराष्ट्र, श्री लिंग राज वासव राज अप्पा, कलबुर्गी कर्नाटक, दिलीप वाल्मीकि लखनऊ, अनिल चौधरी डोमराजा काशी और काशी के ही कैलाश यादव, कवीन्द्र प्रताप सिंह तथा पलवल हरियाणा के अरुण चौधरी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के यजमान होंगे।
20 Jan 2024, 08:51:09 PM IST
Ram Mandir Live: शाहजहांपुर आईआईए अध्यक्ष समेत दो दंपत्ति अयोध्या रवाना हुए
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, उनकी पत्नी निर्मल अग्रवाल शनिवार को शाहजहांपुर से अयोध्या के लिए रवाना हो गए। साथ ही जी सर्जीवेयर के मालिक व समाजसेवी घनश्याम दास अग्रवाल और उनके पत्नी रेनू भी अयोध्या रवाना हुए। दोनों की दंपत्ति 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अयोध्या रवाना होते वक्त विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर, महानगर मंत्री अशनील सिंह, विभाग संयोजक बजरंग दल हरीश प्रजापति, महानगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, महानगर सत्संग प्रमुख रमेश कुमार कोरी व प्रखंड मंत्री हनुमत नगर हर्षित गुप्ता आदि ने पटका पहनाकर श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्रथम दर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
20 Jan 2024, 08:40:48 PM IST
Ram Mandir Live: पीलीभीत में दूर नहीं है राम की अयोध्या से रावण की लंका
श्री राम को भले ही वन गमन के दौरान जंगल से लंका पहुंचने में मीलों कोसों की यात्रा कर समुद्र लांघना पड़ा था। पर पीलीभीत में स्थिति श्री राम की अयोध्या से रावण की लंका दूर नहीं है। एक ही जगह पर स्थित अयोध्या और लंका आस्थावानों के लिए श्रद्धा की प्रतीक है। हालंकि इसी अयोध्या पर अपने स्वामित्व को लेकर भगवान रामचंद्र को 22 साल की लड़ाई लड़नी पड़ी। रामलीला मैदान रोड पर स्थित श्री राम लीला मैदान में स्वामित्व को लेकर वर्ष 2000 में एक विवाद होने पर मामला कोर्ट में चला गया था।
20 Jan 2024, 08:31:10 PM IST
Ram Mandir Ayodhya Live: मुरादाबाद के राम भक्तों को राम लला के दर्शन कराएंगी आस्था स्पेशल
Ram Mandir Ayodhya Live: अयोध्या में रामलला के दर्शनों के लिए रेलवे ने ट्रेनों को अंतिम रूप दिया है। अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत राजस्थान से होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे जोन ने आस्था अयोध्या स्पेशल ट्रेनों को चलाने का खाका तैयार कर लिया है। राजस्थान से राम भक्तों को लेकर ज्यादातर ट्रेनें दिल्ली-लखनऊ मेन रूट से चलेंगी। 27 जनवरी से आस्था स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत हो रही है। अयोध्या के लिए जोधपुर, भगत की कोठी, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली मारवाड़, बीकानेर और हिसार स्टेशनों से ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर चलाया जाएगा। इससे मुरादाबाद समेत विभिन्न जगहों से अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
20 Jan 2024, 07:59:01 PM IST
Ram Mandir Ayodhya Live: राम मंदिर को लेकर लखीमपुर में उत्साह, जानकी जीवन मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन
Ram Mandir Ayodhya Live: लखीमपुर में अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खासा उत्साह है। पौराणिक एवं प्रमुख मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों रामायण, सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या, रामनाम संकीर्तन कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में प्रशासन की ओर से की तैयारियों और आयोजन का जायजा लेने के उद्देश्य से डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा ने भ्रमणशील रहकर लखीमपुर शहर के श्री जानकी जीवन (मुडिया-महंत) मंदिर, मिश्राना और संकटा देवी मंदिर में दर्शन कर जनपद की खुशहाली की कामना की। इस दौरान डीएम-एसपी ने गरीबों को कंबल वितरित किए। श्री राजगोपाल मन्दिर ट्रस्ट की अधिकृत प्राधिकारी एसडीएम (सदर) श्रद्धा सिंह ने बताया कि श्री जानकी जीवन (मुडिया-महन्त) मन्दिर में रविवार को रामायण पाठ का सुबह 10 बजे से शुभारंभ होगा। 22 जनवरी को रामायण पाठ पूर्ण होने पर 51 कन्याओं को ‘कन्या भोज’ कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने शहर वासियों से अपील की कि इस रामायण पाठ के धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में शामिल हो।
20 Jan 2024, 07:48:27 PM IST
Ram Mandir Live: राम रथयात्रा में गूंजे जय श्री राम के जयकारे
पीलीभीत नगर पालिका परिषद द्वारा निकाली जा रही राम रथयात्रा ने दूसरे दिन भी शहर की सड़कों पर भ्रमण किया। जगह जगह आरती और पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। जिस जगह से भी यात्रा निकली,उस जगह का माहौल राममय हो गया। शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। 22 जनवरी को अयोध्या धाम में आयोजित होने वाला रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भी शहर में राम रथयात्रा निकाली गई थी। रथयात्रा दूसरे दिन भी शनिवार दोपहर 12 बजे रथयात्रा नगर पालिका परिषद से प्रारंभ हुई।
20 Jan 2024, 07:36:54 PM IST
Ram Mandir Live: श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दिन चढ़ाया जाएगा घंटा
शाहजहांपुर जिले के कलान सोमवार को खजुरी गांव में प्राचीन दुर्गा मंदिर में राजमिस्त्री व श्रमिकों के सहयोग से 51 किलो का पीतल का घंटा चढ़ाया जाएगा।रामनारायण सोलंकी ने बताया की पटना देवकली के समीप बन रही फैक्ट्री में गांव के काम कर रहे राजमिस्त्री व श्रमिकों ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन माता रानी के मंदिर में अखंड पाठ, हनुमान चालीसा व मंत्रो के उच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद घंटा चढ़ाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
20 Jan 2024, 07:21:00 PM IST
Ram Mandir Ayodhya Live: 101 शंख ध्वनियों के बीच निकली भव्य पदयात्रा
Ram Mandir Ayodhya Live: लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कस्बा के श्री रामलीला मंच से प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष अतुल रस्तोगी की अगुवाई में आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि सांसद रेखा अरुण वर्मा, नपाप अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा उर्फ कन्हैया, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई और जिला कार्यवाह अमित भसीन की उपस्थिति में 101 शंखों की ध्वनियों के साथ पदयात्रा का शुभारंभ किया गया।
20 Jan 2024, 07:01:06 PM IST
Ram Mandir Live: श्रीराम के स्वागत में अयोध्या की तरह सज गया खीरी
प्रभु श्री राम के स्वागत में लखीमपुर शहर अयोध्या की तरह सजाया गया है। जगह-जगह राम द्वार बनाए गए हैं। बाजारों पर बिजली की झालरों की सजावट की गई है। शहर ही नहीं, जिले की धार्मिक नगरी छोटी काशी गोला में भी भव्य और नव्य सजावट दिख रही है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के विराजमान की घड़ी जैसै-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे भक्तों के मन में भावनाओं का ज्वार उठ रहा है। प्रभु श्रीराम के आगमन में अयोध्या ही नहीं, खीरी जिले की नगरी-नगरी सज-धज चुकी है। शहर के हर चौक, चौराहों व रास्तों पर वंदन द्वार और भगवा पताकाएं लहरा रही है।
20 Jan 2024, 06:52:09 PM IST
Ram Mandir Live: कल निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
गोला गोकर्णनाथ। अयोध्या धाम में प्रुभ श्री राम की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर यहां भी 22 जनवरी को दिन में 2 बजे एक भव्य शोभायात्रा निकली जाएगी। विश्व हिन्दू परिषद के शहर मंत्री सुभाष मिश्रा ने बताया कि यह शोभायात्रा अयोध्या के मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में की जा रही है। उसमें सभी राम भक्तों को आमंत्रित किया गया है। यात्रा राम जानकी मंदिर से शुरू होगी जो खुटार रोड, मोहम्मदी रोड होते हुए अलीगंज रोड भोले नाथ मंदिर तक जाएगी। सभी भक्त भारी संख्या में आकर इस भव्य शोभायात्रा को सफल बनाएं और राम की कृपा प्राप्त करें।
20 Jan 2024, 06:41:12 PM IST
Ram Mandir Ayodhya Live: देवरिया में निकाली गयी श्रीराम शोभा यात्रा
Ram Mandir Ayodhya Live: उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार को रथ पर राम और सीता के वेश में बैठे बालक और बालिका के पूजन के बाद शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी और सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के तथा विशाल जनसमूह के साथ रुद्रपुर मोड़ से श्री राम जानकी मंदिर तक प्रभु श्री राम की शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान पूरा शहर श्री राम के जयकारे से गूंज उठा। सांसद और विधायक के नेतृत्व में श्री राम का जयघोष करते हुए कार्यकर्ता और जनता राम जानकी मंदिर के लिए प्रस्थान किए। इस दौरान रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा करके जगह जगह स्वागत किया गया।
20 Jan 2024, 06:15:51 PM IST
Ram Mandir Live: श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर, भजन कीर्तन से निकाली यात्रा
लखीमपुर खीरी। शहर के विलोबी मैदान में शनिवार की सुबह ही लोग एकत्र होने शुरू हो गए। दोपहर से पहले ही पूरा मैदान भर गया। यहां पूजा अर्चना व जयकारों की गूंज से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। सदर विधायक योगेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में निकाली गई इस शोभायात्रा से पूरा शहर भगवान श्रीराम की भक्ति में सराबोर नजर आया। भजन कीर्तन व जयकारे लगाते हुए लोगों ने शहर की प्रमुख सड़कों पर शोभायात्रा निकाली। सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।
20 Jan 2024, 06:00:18 PM IST
Ram Mandir Live: प्राण प्रतिष्ठा के दिन शिव सेवक करेंगे भजन संध्या और प्रसाद वितरण
गोला गोकर्णनाथ। श्री शिव सेवक दिल्ली (भंडारा पोषपत्री कश्मीर) शाखा छोटी काशी की ओर से श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर 22 जनवरी को शाखा के सेवादारों द्वारा भजन संध्या कर प्रसाद वितरित किया जाएगा। भंडारा पोस्ट पत्रिका कश्मीर के जिला खीरी के शिव भक्त अनिल जलोटा ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। उसी दिन शाहजहांपुर के प्रदीप वर्मा, लखीमपुर सदर के विजय गुप्ता ग्रुप, मैलानी के दिनेश सिंघल, मोहम्मदी के प्रवीण गुप्ता, संपूर्णा नगर के रामभरोसे,छोटी काशी गोला में सभी सेवादारों द्वारा अलग अलग जगहों पर प्रसाद वितरण और भजन संगीत का आयोजन किया जायेगा।
20 Jan 2024, 05:56:44 PM IST
Ram Mandir Ayodhya Live: सिग्निफाई लाइट से रोशन होगा अयोध्या
Ram Mandir Ayodhya Live: लाइटिंग के क्षेत्र में अग्रणी सिग्निफाई विशेष रूप से तैयार की गई सजावटी लाइटिंग के साथ राम पथ और राम मंदिर के हिस्सों को रोशन करेगा। सिग्निफाई के बिजनेस हेड विकास मल्होत्रा ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन भारत के इतिहास में लिखा जाने वाला पन्ना है और हम विशेष तरह की लाइटिंग से पूरी अयोध्या को रोशन करने के लिए स्वयं को बेहद सम्मानित समझ रहें हैं। हम हमेशा अपनी प्रौद्योगिकी, इनोवेशन और कस्टमाइजेशन के लिए प्रकाश जगत में सबसे आगे रहे हैं। राम मंदिर और राम पथ पर हमारी लाइटिंग की डिजाइन विरासत और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का एक बेजोड़ मिश्रण हैं, जो भगवान के सार को दर्शाता हैं। यह श्री राम जी की विजय पताका लहराने, दिव्य यात्रा का सम्मान करने और अनूठी विरासत का जश्न मनाने के लिए हर जगह को रोशन कर रहा है।
20 Jan 2024, 05:47:51 PM IST
Ram Mandir Live: 22 जनवरी को एक लाख घरों में लड्डू बंटवाएंगे भाजपा विधायक संगीत सोम
22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश ही नहीं विदेशों में बैठे लोग राममय हो गए हैं। सभी को प्राण-प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार है। प्राण-प्रतिष्ठा के दिन कई जिलों में बड़े स्तर पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा तो वहीं कुछ जगहों पर प्रसाद का भी वितरण होगा। इस काम में भाजपा के फायर ब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत भी आगे आए हैं। संगीत सोम 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर मेरठ में एक लाख लड्डुओं के पैकेट का भोग लगाएंगे।
20 Jan 2024, 05:34:06 PM IST
Ram Mandir Ayodhya Live: यहां फारसी भाषा में होता है भगवान राम के आने का स्वागत
Ram Mandir Ayodhya Live: आइयो, बढाईयो, दौलत को, राह पे रकीब कदम पर कदम, माहे कातिब में, निगाहे रू-ब-रू आदम श्यादा, उमर दौलत ज्यादा, श्री रामचन्द्र मेहरबां सलामो..यह पंक्तियां कानपुर की सरसौल तहसील में पिछले 162 सालों से हो रही उस रामलीला की हैं जब मंच पर प्रभु श्री राम आते हैं। पूरा वातावरण जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठता है। दशहरा के बाद से दीपावली तक चलने वाली यह रामलीला अद्भुत है।
20 Jan 2024, 04:09:03 PM IST
Ram Mandir Live: राममय हुई अयोध्या, साइकिल से पहुंच रहे हैं लोग, जगह-जगह लगे पोस्टर
अयोध्या पूरी तरह से धार्मिक उत्साह में डूबी हुई है और हर ओर सीता राम और जय हनुमान के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। लोग जय श्री राम लिखे वस्त्र धारण किए दिखाई दे रहे हैं। गुजरात के अहमदाबाद से साइकिल चलाकर 63 वर्षीय नेमाराम प्रजापति भगवान राम की भूमि यानी अयोध्या पहुंचे हैं। प्रजापति ने कहा, मैंने 1992 से जूते नहीं पहने हैं और मेरा संकल्प था कि मैं जूते तभी पहनूंगा जब अयोध्या में राम मंदिर बन जाएगा। मैं प्रभु राम के दर्शन के लिए अहमदाबाद से नंगे पैर साइकिल चलाकर अयोध्या पहुंचा हूं। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले पोस्टर लगाए गए हैं जिनपर शुभ घड़ी आई तैयार है अयोध्या धाम, विराजेंगे श्री राम और राम फिर लौटेंगे जैसे नारे लिखे हैं।
20 Jan 2024, 03:52:23 PM IST
Ram Mandir Live: अयोध्या राम मंदिर के नाम पर ठगी शुरू, ट्रस्ट ने की ये अपील
अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में भगवान राम के दर्शन को लेकर जहां एक ओर श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं के इस उत्साह का फायदा उठाने के लिए साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। लोगों से धोखाधड़ी करने के लिए नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। किसी से राम मंदिर के लिए चंदा मांगा जा रहा है तो वीआईपी पास और एंट्री के नाम भी श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी कर रहे हैं। यही नहीं राम मंदिर अयोध्या के नाम पर फेक वेबसाइट भी बनकर तैयार हो गईं। इसके जरिए भी सीधे-साधे लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इसको लेकर श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों से ऐसे लोगों के झांसे में न आने की अपील की है। इसके अलावा पुलिस ने भी साइबर ठगों से बचने को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
20 Jan 2024, 03:15:21 PM IST
Ram Mandir Live: राम मंदिर का 81 कलशों से प्रोक्षण के साथ अधिवासन शुरू
प्राण प्रतिष्ठा से पहले 16 जनवरी से अनुष्ठान शुरू हो चुका है। 20 जनवरी को 81 कलशों से प्रोक्षण के साथ अधिवासन भी शुरू हो गया। अधिवासन शुरू होने से पहले भगवान रामभद्र और उनके मंत्र का पंचामृत से अभिषेक के साथ महापूजा हुई। वेदों के पारायण के साथ पुरुष सूक्त के मंत्रों से यज्ञ कुंड में 1008 आहुतियां दी गईं। हर अधिवासन के बाद पहले यज्ञ मंडप की चार परिक्रमा की गई।
20 Jan 2024, 02:18:15 PM IST
Ram Mandir Ayodhya Live:राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में फ्री मरीज देखेंगे ये डॉक्टर
Ram Mandir Ayodhya Live: अयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर में रामलला की 22 जनवरी को होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जानमालास में खुशी और उमंग का माहौल है तो चिकित्सक भी इसे अछूते नजर नहीं आ रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में कई चिकित्सकों ने 22 जनवरी को अपने यहां ओपीडी में आने वाले मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श निशुल्क देने का फैसला किया है। मुरादाबाद में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े हुए चिकित्सकों के यहां मरीज को विभिन्न रूपों में निशुल्क इलाज का लाभ मिलेगा।
20 Jan 2024, 02:24:34 PM IST
Ram Mandir Ayodhya Live:रामलला की खुली आंख वाली फोटो किसने की वायरल? मुख्य पुजारी नाराज
Ram Mandir Ayodhya Live: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बने राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होनी है। समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया में रामलला की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें मूर्ति की आंखें खुली हुई दिख रही हैं। श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले मूर्ति का ऐसा स्वरूप नहीं मिल सकता। यदि ऐसा हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला के नेत्र नहीं खुलेंगे।
20 Jan 2024, 02:11:29 PM IST
Ram Mandir Ayodhya Live:सिर पर मूर्ति ले राममंदिर पहुंची मां-बेटी, गोमाता के लिए लगाई अर्जी
Ram Mandir Ayodhya Live:भगवान श्रीराम की लीला भी निराली है। यही वजह है कि देश भर के लाखों श्रद्धालु अपनी-अपनी मनोकामनाएं लेकर भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या धाम खिंचे चले आ रहे हैं। लेकिन कुछ महिलाएं रामलला के चरणों में अपने लिए नहीं, बल्कि गो माता के लिए मन्नत लेकर शुक्रवार को रामनगरी पहुंचीं। गो माता के जीवन की रक्षा और उनके सुख-दुख को अपने जीवन का प्रण मानकर झारखण्ड के जिला कोडरमा से पैदल ही अपने सिर पर भगवान नंद गोपाल की मूर्ति लेकर रामनगरी पहुंची मां-बेटी ने भगवान राम के चरणों में अपनी अर्जी लगाई है।
20 Jan 2024, 01:44:22 PM IST
Ram Mandir Ayodhya Live:राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर ठाणे जिले में मांस की दुकानों को बंद रखने की अपील की
Ram Mandir Ayodhya Live: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका ने अपने अधिकार क्षेत्र में स्थित मांस बेचने वाली सभी दुकानों को 22 जनवरी को बंद रखने की अपील की है। इस दिन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है। महानगरपालिका के प्रशासक एवं नगर निगम आयुक्त अजय वैद्य ने यह अपील की और दुकानदारों से सहयोग मांगा है।
20 Jan 2024, 01:31:25 PM IST
Ram Mandir Ayodhya Live:राम मंदिर के नाम से मिठाइयां बेचने पर अमेजन को नोटिस
Ram Mandir Ayodhya Live: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 'राम मंदिर अयोध्या प्रसाद' नाम से मिठाइयां बेचने पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन को नोटिस जारी किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार सीसीपीए ने नोटिस जारी होने के सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर अमेजन के खिलाफ उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
20 Jan 2024, 01:01:37 PM IST
Ram Mandir Ayodhya Live: लखनऊ से अयोध्या रोड पर फ्री ट्रैफिक करने की तैयारी शुरू
Ram Mandir Ayodhya Live: लखनऊ से अयोध्या जाने वाले वाहनों के ट्रैफिक को फ्री करने की तैयारी शुरू हो गई। ताकि किसी भी तिराहे और चौराहे पर ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने। इस दिशा में सबसे पहले पॉलीटेक्निक चौराहे के पहले दो रास्तों पर फाइबर का बैरीकेटिंग लगाई गई। वहीं कमता तिराहे पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए लगाए गए मुख्य सड़क के बीच लगाए गए कंक्रीट के डिवाइडर हटा लिए गए। यह डिवाइडर हादसे का सबब बन गए थे।
20 Jan 2024, 12:45:21 PM IST
Ram Mandir Ayodhya Live: भारत की मूल प्रकृति में राम और कृष्ण हैं, साध्वी ऋतंभरा बोले
Ram Mandir Ayodhya Live: राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या प्रस्थान करने से पहले शुक्रवार को साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि भगवान राम सत्ता से परे हैं। यह लड़ाई राम की नहीं अपितु हमारी आस्था की लड़ाई थी। यह भारत के समाज द्वारा अपने आराध्य के लिए 500 साल तक किया गया संघर्ष है। उन्होंने कहा कि भारत की मूल प्रकृति में राम और कृष्ण हैं। भारत की परम्परा और उसकी जड़ों को सींचकर ही राजनीति होनी चाहिए।
20 Jan 2024, 12:15:42 PM IST
Ram Mandir Ayodhya Live: 81 कलशों से प्रोक्षण के साथ अधिवासन शुरू
Ram Mandir Ayodhya Live:राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर अनुष्ठान चल रहा है। नव्य-दिव्य मंदिर का 81 कलशों से प्रोक्षण के साथ अधिवासन शुरू हो गया। भगवान रामभद्र व उनके यंत्र का पंचामृत से अभिषेक के महापूजा साथ हुई। वेदों के पारायण के साथ पुरुष सूक्त के मंत्रों से यज्ञ कुंड में 1008 आहुतियां दी गयी।
20 Jan 2024, 11:56:35 AM IST
Ram Mandir Ayodhya Live:अवध बस अड्डा सजा, राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के लिए हेल्प डेस्क बना
Ram Mandir Ayodhya Live:अयोध्या रोड पर स्थित अवध बस स्टेशन को सजाया गया है। राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के लिए अवध बस स्टेशन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। यहां से अयोध्या दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को बसों के आवागमन की पूरी जानकारी सहित उनके स्वागत के लिए सभी काउंटरों पर कर्मियों की तैनाती की गई है।
20 Jan 2024, 11:44:23 AM IST
Ram Mandir Ayodhya Live:राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद 24 से 28 जनवरी तक होगा श्रीराम सनातन महोत्सव
Ram Mandir Ayodhya Live:अयोध्या राम मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लखनऊ में गोमती तट स्थित लक्ष्मण मेला मैदान पर 24 से 28 जनवरी तक श्रीराम सनातन महोत्सव व धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। सनातन महासभा की ओर से इस पांच दिवसीय आयोजन में बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य से लेकर कई पीठाधीश्वर, महंत, साधू संत, धर्माचार्या व कथावाचक शामिल होंगे। यहां सनातन धर्म पर चर्चा होगी।
20 Jan 2024, 11:17:48 AM IST
Ram Mandir Ayodhya Live:राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ी
Ram Mandir Ayodhya Live:राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर दीप जलाने के लिए मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ गई है। राम ज्योति के लिए मिट्टी के दीयों की मांग के हिसाब से कुम्हार दीयों का निर्माण नहीं कर पा रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक मिट्टी के दीयों की बड़े पैमाने पर मांग हो रही है। कुम्हार मिट्टी के दिए बेंचकर मालामाल भी हो रहे हैं
20 Jan 2024, 11:00:35 AM IST
Ram Mandir Ayodhya Live: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा संस्कृति का विजय दिवस है- मनोज मुंतशिर
Ram Mandir Ayodhya Live: जनम- जनम की खोज बताएं, राम से चलकर राम पर आए, प्रेम हम कोई और न जाने राम से रूठे राम से माने। यह पंक्ति मशहूर युवा गीतकार -शायर मनोज मुंतशिर ने रामधाम में कही है। वे बड़ा भक्त माल की बगिया के प्रांगण में चल रहे जगत गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य के 75 वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों के प्रश्नों का बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा प्राण प्रतिष्ठा संस्कृति का विजय दिवस है।
20 Jan 2024, 10:13:53 AM IST
Ram Mandir Ayodhya Live: चित्रकूट से निकली चरण पादुका यात्रा का हुआ स्वागत
Ram Mandir Ayodhya Live: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए चित्रकूट से निकली चरण पादुका यात्रा का भरत जी की तपोभूमि भरतकुंड नंदीग्राम पहुंची। संतो महंतों तथा क्षेत्रवासियों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया । प्राचीन भरत मंदिर के व्यवस्थापक अरविंद दास, भरतकुंड महोत्सव न्यास के अध्यक्ष डॉ अंजनी कुमार पांडेय , भरत कुंड सभासद रामकृष्ण पांडेय के साथ-साथ भरतकुंड महोत्सव न्यास, मांडवी मंच की मातृ शक्तियों व बड़ी संख्या में लोग स्वागत मे मौजूद रहे। जय श्री राम और भरत जी की जय के जयघोष से भरत भूमि गुंजायमान हो उठी ।
20 Jan 2024, 09:46:45 AM IST
Ram Mandir Ayodhya Live: राम मंदिर में रामलला चांदी की विशेष थाली में सजी 56 कटोरियों में भोग
Ram Mandir Ayodhya Live: राम मंदिर में रामलला चांदी की विशेष थाली में सजी 56 कटोरियों में लखनऊ से अयोध्या पहुंची। 56 भोग की विशेष 56 कटोरियों में छप्पन मिठाई, इसी छप्पन भोग से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में भोग लगेगा।