भाजपा छोड़ सपा में लौटे राजपाल सैनी, बेटे शिवान को मीरापुर से लड़ाने की चर्चा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पूर्व राज्यसभा सांसद राजपाल सैनी ने एक बार फिर पाला बदल लिया है। भाजपा छोड़कर उन्होंने बेटे शिवान सैनी और समर्थकों के साथ सपा का दामन थाम लिया। उनके इस कदम को 2027 के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

Rajpal Sain
राजपाल सैनी

मुजफ्फरनगर, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिला है। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व विधायक राजपाल सैनी ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। वह अपने पुत्र शिवान सैनी और समर्थकों के साथ लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष सपा में शामिल हुए।

राजपाल सैनी के इस कदम को साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वह अपने बेटे शिवान सैनी को मीरापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं। ऐसे में उनके पाला बदलने से जिले की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है।

राजपाल सैनी पहले बसपा से जुड़े रहे और राज्यसभा सांसद तथा विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उनके बेटे शिवान सैनी ने बसपा के टिकट पर खतौली सीट से चुनाव लड़ा था। साल 2022 में राजपाल सैनी ने बसपा छोड़कर सपा का रुख किया। इसके बाद साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने सपा छोड़कर रालोद का दामन थाम लिया और फिर भाजपा में शामिल हो गए। अब भाजपा छोड़कर सपा में उनकी वापसी ने एक बार फिर उनकी राजनीतिक दिशा बदल दी है। इस बार उनके साथ बेटे शिवान सैनी और बड़ी संख्या में समर्थकों का सपा में शामिल होना भी राजनीतिक संदेश देने वाला घटनाक्रम है।

राजपाल सैनी के साथ इन लोगों ने भी ज्वाइन किया सपा

लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान मुजफ्फरनगर के सपा सांसद हरेन्द्र मलिक, कैराना संसदीय क्षेत्र की सपा सांसद इकरा हसन की भी मौजूदगी रही। राजपाल सैनी के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार अमृमपाल सिंह, श्यामलाल प्रजापति, जसप्रीत प्रधान रामराज, त्रिलोक सिंह और पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम समेत शामिल रहे।

पूर्व सांसद की बेटे की सियासी पारी पर नजर

पूर्व सांसद राजपाल सैनी की नजर अब अपने बेटे शिवान सैनी के राजनीतिक भविष्य पर है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में शिवान सैनी ने बसपा के टिकट पर खतौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। अब वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें मीरापुर सीट से मैदान में उतारने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में सपा की राजनीतिक स्थिति, स्थानीय जातीय समीकरण और गठबंधन की रणनीति शिवान सैनी की संभावित दावेदारी के लिए अहम होंगे।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsभाजपा छोड़ सपा में लौटे राजपाल सैनी, बेटे शिवान को मीरापुर से लड़ाने की चर्चा