Hindi NewsUP NewsRajnath Singh and Deputy CM Brajesh pathak names missing from Maharana Pratap gate BJP councillors protest in Lucknow
महाराणा प्रताप के गेट से राजनाथ-ब्रजेश पाठक का नाम गायब, लखनऊ में भाजपा पार्षदों ने किया विरोध

महाराणा प्रताप के गेट से राजनाथ-ब्रजेश पाठक का नाम गायब, लखनऊ में भाजपा पार्षदों ने किया विरोध

संक्षेप: लखनऊ में नगर निगम ने हुसैनगंज चौराहे का नाम बदलकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चौराहा कर दिया, लेकिन अब इस पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

Sun, 9 Nov 2025 02:56 PMDinesh Rathour लखनऊ, वार्ता
share Share
Follow Us on

राजधानी लखनऊ में नगर निगम ने हुसैनगंज चौराहे का नाम बदलकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चौराहा कर दिया, लेकिन अब इस पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम के प्रस्ताव पर बने नए स्वागत द्वार (गेट) पर रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा महापौर सुषमा खर्कवाल का नाम या तस्वीर नहीं है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सदस्यों ने नाराजगी जताई है। इस द्वार पर भाजपा एमएलसी मानवेंद्र सिंह चौहान और रायबरेली की गौरीगंज सीट से समय समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक राकेश प्रताप सिंह की तस्वीर लगाई गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लालबाग वार्ड के पार्षद सुशील कुमार तिवारी 'पम्मी' ने कहा, चौराहे का नाम बदलने का प्रस्ताव मैंने नगर निगम सदन में रखा था, जिसे पास कराया गया। यह नगर निगम का निर्णय था, लेकिन अब बोर्ड पर हमारे सांसद एवं रक्षा का नाम तक नहीं है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसे सदन में उठाएंगे। भाजपा पार्षदों ने कहा कि बोर्ड पर जहाँ एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ की तस्वीरें हैं।

वहीं दूसरी ओर राजनाथ सिंह, ब्रजेश पाठक, और खर्कवाल की तस्वीरें भी होनी चाहिए थीं। गौरतलब है कि इस चौराहे का नाम पहले हुसैनगंज चौराहा था। जुलाई में यहाँ लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा की तलवार को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था, जिसे पुलिस ने तीन घंटे में दुरुस्त करा दिया। इसी स्थान पर दो महीने पहले मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने प्रतिमा और छत्र का अनावरण किया था।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |