रायबरेली में राजा भैया बोले- Gen-Z के आंदोलन में आतंकियों की जय-जयकार हुई, अब शस्त्र उठाना होगा

लाइव हिन्दुस्तान
share

राजा भैया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के आंदोलन पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन में भारत विरोधी नारे और आतंकियों के समर्थन में नारे लगाए गए। राजा भैया ने आंदोलन को मिडिल ईस्ट, पाकिस्तान और यूरोप से फंडिंग मिलने का आरोप लगाया और कहा कि शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा।

Raja Bhaiya attended the Shiva Mahapuran discourse in Raebareli
रायबरेली में शिव महापुराण की कथा में शामिल हुए राजा भैया

प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन पर्चा लीक के मुद्दे पर हो रहा था, लेकिन आंदोलन के दौरान जिस तरह की भाषा और व्यवहार का इस्तेमाल किया गया, उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। राजा भैया ने शनिवार को रायबरेली के ऊंचाहार में यह बयान दिया। वह मंत्री मनोज पांडेय के यहां चल रही श्री शिव महापुराण कथा में शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ बेटे शिवराज प्रताप सिंह भी मौजूद थे। राजा भैया ने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मंच से दिल्ली के प्रदर्शन और मौजूदा सामाजिक परिस्थितियों को लेकर अपनी बात रखी।

‘भारत मुर्दाबाद’ के नारे स्वीकार नहीं

राजा भैया ने कहा कि उन्हें प्रदर्शन के मुद्दे पर कोई आपत्ति नहीं है। पर्चा लीक के खिलाफ आवाज उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन प्रदर्शनकारियों की भाषा और व्यवहार पर सवाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान भारत माता के विरोध में नारे लगाए गए और ‘भारत मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए गए। साथ ही आतंकियों की जय-जयकार किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता।

‘जेन-जी हमारी सभ्यता और संस्कृति से मेल नहीं खाता’

राजा भैया ने प्रदर्शन के संदर्भ में ‘जेन-जी’ शब्द का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जेन-जी न तो हमारी सभ्यता से मेल खाता है और न ही हमारी संस्कृति और आदर्शों से। उन्होंने आंदोलन के दौरान अभद्र भाषा और व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया।

विदेशी फंडिंग का लगाया आरोप

राजा भैया ने प्रदर्शनकारियों की फंडिंग को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कल्पना कीजिए, प्रदर्शन दिल्ली में हो रहा है और प्रदर्शनकारियों के लिए पिज्जा और बर्गर का ऑर्डर लंदन से जोमैटो पर दिया जा रहा है। उनके मुताबिक, इसके पीछे मकसद लोगों से भारत को गाली देने और भारतीयता का अपमान करने के लिए कहना हो सकता है।

‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’

राजा भैया ने सामाजिक परिस्थितियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अब शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा। उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति और मूल्यों के प्रति सजग रहने की बात कही। उनके इस बयान के बाद जंतर-मंतर के प्रदर्शन को लेकर उनकी टिप्पणी चर्चा में आ गई है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsराजा भैया बोले- Gen-Z के आंदोलन में आतंकियों की जयकार हुई, अब शस्त्र उठाना होगा