
मैं तुम्हें लात मारूंगा, UP और बिहार के लोगों को राज ठाकरे की चेतावनी; और क्या कहा
राज के बाद रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा मुंबई का नाम बदलकर 'बंबई' रखना चाहती है। उन्होंने इसके लिए तमिलनाडु के भाजपा नेता के अन्नामलाई की टिप्पणियों का हवाला दिया।
MNS यानी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश और बिहार का मुद्दा छेड़ दिया है। उन्होंने हिंदी भाषा को लेकर चेतावनी दी है कि वह अन्य राज्यों से आने वाले अप्रवासियों को 'लात मारकर' बाहर कर देंगे। रविवार को राज ने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर रैली की। बृह्नमुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज ने कहा, 'यूपी और बिहार के लोगों को समझना चाहिए कि हिंदी आपकी भाषा नहीं है। मुझे भाषा से नफरत नहीं है, लेकिन अगर आप इसे थोपने की कोशिश करेंगे, तो मैं आपको लात मारकर बाहर कर दूंगा।' उन्होंने कहा, 'वो हर तरफ से महाराष्ट्र में आ रहे हैं और आपका हिस्सा ले जा रहे हैं। अगर जमीन और भाषा चली गई, तो आप खत्म हो जाएंगे।'
उन्होंने कहा, 'यह मराठी मानुष के लिए आखिरी चुनाव है। अगर आप आज मौका छोड़ देते हैं, तो आप खत्म हो जाएंगे। मराठी और महाराष्ट्र के लिए एक हो जाएं।' उन्होंने कहा, 'मुंबई कई लोगों की कुर्बानी के बाद मिली है। हम उन लोगों को क्या जवाब देंगे।' इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए भी निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा, 'सुबह 6 बजे के लिए तैनात किए गए बीएलए तैयार रहें। अलर्ट रहें, चौकस रहें, लापरवाही न बरतें। अगर कोई भी दोबारा वोट करने आता है, तो उन्हें बाहर फेंक दें।'
उद्धव ठाकरे ने क्या कहा
राज के बाद रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा मुंबई का नाम बदलकर 'बंबई' रखना चाहती है। उन्होंने इसके लिए तमिलनाडु के भाजपा नेता के अन्नामलाई की टिप्पणियों का हवाला दिया। चुनाव से पहले भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उद्धव ने कहा, 'भाजपा का हिंदुत्व और राष्ट्रवाद नकली है।' उन्होंने कहा, 'भाजपा एक ऐसी पार्टी बन गई है जो राष्ट्र को पहले रखने की बजाय भ्रष्टाचार को पहले रखती है।'

लेखक के बारे में
Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ें



