कानपुर और गोविंदपुरी से गुजरेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें, गर्मी की छुट्टियों में कर लें घूमने की तैयारी

Apr 12, 2026 11:46 am ISTAjay Singh प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेन से घूमने जाने का प्लान बन जाए तो सबसे अधिक टेंशन रिजर्वेशन को लेकर होती है। ऐसे में रेलवे ने कानपुर से 14 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे कुछ खास पर्यटन स्थलों के लिए ये ट्रेनें चलाएगा। तो यदि आपको भी इन शहरों की यात्रा करनी है तो ये खबर आपके काम की है।

कानपुर और गोविंदपुरी से गुजरेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें, गर्मी की छुट्टियों में कर लें घूमने की तैयारी

UP News: गर्मी की छुट्टी के मद्देनजर कानपुर से चौतरफा पर्यटक स्थलों को जाने वाले यात्रियों की मांग के मुताबिक रेल प्रशासन ने 14 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें जुलाई के आखिरी सप्ताह तक चलेंगी। ये ट्रेनें सुल्तानपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, वाराणसी, आनंद विहार टर्मिनल, मेरठ सिटी, शेखपुरा, पोरबंदर जैसे स्टेशनों के लिए चलाई गई हैं। इनमें से कुछ कानपुर सेंट्रल स्टेशन तो कुछ गोविंदपुरी होकर गुजरेंगी। सफर करने वाले शनिवार से रिजर्वेशन करा लें क्योंकि सीटें खाली हैं।

एनसीआर के सीपीआऱओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 04212-04211 सुल्तानपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस सुल्तानपुर से 20 मई से 15 जुलाई तक हर बुधवार और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 21 मई से 16 जुलाई तक गुरुवार को चलेगी। सुल्तानपुर से यह ट्रेन सुबह चार बजे रवाना होगी। 08:10 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। पांच मिनट बाद सवा आठ बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14:35 बजे रवाना होकर अगले दिन 19:25 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से पांच मिनट बाद साढ़े सात बजे रवाना होकर 23:00 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। 04226-04225 वाराणसी–लोकमान्य तिलक टर्मिनस आरक्षित विशेष एक्सप्रेस वाराणसी से 21 मई से नौ जुलाई तक हर गुरुवार तो लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 मई से दस जुलाई तक हर शुक्रवार को चलेगी।

संचालन तिथि और शेड्यूल बदला

रेलवे ने 09195/09196 वडोदरा-मऊ-वडोदरा के संचालन के मार्ग और समय-सारणी में संशोधन किया है। 09195 अब वडोदरा के स्थान पर प्रतापनगर) सुपरफास्ट विशेष बनकर 11 अप्रैल से 25 जुलाई तक चलेगी। 09196 वडोदरा के स्थान पर प्रतापनगर से सुपरफास्ट बनकर 12 अप्रैल से 26 जुलाई तक चलेगी। यह प्रतापनगर से शनिवार दोपहर चार बजे रवाना होगी और रविवार सुबह 09:50 बजे गोविंदपुरी आएगी।

यहां से 09:55 बजे रवाना होकर प्रयागराज रामबाग के रास्ते उसी शाम छह बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी। इसकी रिवर्स मऊ जंक्शन से रविवार रात 11:25 बजे रवाना होकर इसी मार्ग से होते हुए सुबह 08:50 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से 08:55 बजे रवाना होकर मंगलवार भोर में सवा तीन बजे प्रतापनगर पहुंचेगी।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।