RPF को टिकट चेक और जुर्माना लगाने का अधिकार नहीं, रेलवे ने किया क्लियर

मुख्य संवाददाता, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों को यात्रियों के टिकट जांचने या बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना लगाने का अधिकार नहीं है। इस संबंध में वाराणसी मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने क्लियर किया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से इसे लेकर फर्जी सूचनाएं शेयर हो रही थीं।

RPF has no authority to check tickets or impose fines

रेलवे ने क्लियर किया है कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कर्मियों को यात्रियों के टिकट जांचने या बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना लगाने का अधिकार नहीं है। इस संबंध में वाराणसी मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने मंगलवार को पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर ऐसी सूचनाएं शेयर हो रही थीं कि RPF को टिकट जांचने और बिना टिकट यात्रियों से जुर्माना वसूलने का अधिकार दे दिया गया है। रेलवे ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिस जन विश्वास अधिनियम का हवाला देकर RPF के टिकट जांचने और जुर्माना लगाने की बातें कही जा रही हैं, उसके तहत भी रेलवे बोर्ड ने ऐसा कोई अधिकार RPF को नहीं दिया है। इसलिए RPF का कोई भी कर्मचारी यात्रियों के टिकट की जांच नहीं कर सकता और न ही बिना टिकट यात्रा के मामले में जुर्माना वसूल सकता है।

टिकट चेकिंग में सिर्फ सहायता कर सकती है आरपीएफ

रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आरपीएफ वाणिज्य विभाग को टिकट चेकिंग में सहायता प्रदान कर सकता है, लेकिन वे स्वतंत्र रूप से चेकिंग नहीं करेंगे। रेलवे परिसर में अनधिकृत प्रवेश, बिना टिकट यात्रा, अवैध वेंडिंग, धूम्रपान और गंदगी फैलाने को लेकर बने कानूनों के उल्लंघन पर अब रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के इंस्पेक्टर (सहायक उपनिरीक्षक से ऊपर) सीधे जुर्माना लगा सकेंगे। अभी तक आरपीएफ का अधिकार मेमो भरकर केस बनाने व मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करने तक सीमित था।

आरपीएफ कर रही टिकटों की जांच

टिकट जांच एसोसिएशन के महासचिव रितेश विशाल ने आरोप लगाया है कि जन विश्वास के नए अधिनियम की आड़ में आरपीएफ मनमाने तरीके से टिकटों की जांच कर रही है। यह अधिकार सिर्फ वाणिज्य विभाग के पास है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि अगर आरपीएफ टिकट जांच करती है तो वे इसकी सूचना तुरंत स्टेशन के यात्री मित्र कार्यालय में दें।

आईआरसीटीसी जल्द बदलेगा टिकट बुकिंग सिस्टम

उधर, आईआरसीटीसी अपने टिकट बुकिंग वेबसाइट में जल्द बड़ा बदलाव करने वाला है। नया वीटा वर्शन लॉन्च करने की तैयारी है, जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग में अधिक सुविधा मिलेगी। जानकारों के अनुसार आईआरसीटीसी और सीआरआईएस ने जयपुर एमएनआईटी के छात्रों से भी नए वर्शन पर सुझाव मांगे हैं, ताकि बुकिंग प्रक्रिया और तेज हो सके। नई व्यवस्था में अनावश्यक कैप्चा की जरूरत नहीं पड़ेगी। गौरतलब है कि जुलाई 2025 में आरक्षित टिकट बुकिंग में कई बदलाव किए जाने थे, लेकिन नई व्यवस्था कुछ ट्रेनों तक ही सीमित रह गई थी। आईआरसीटीसी और रेलवे अब क्यूआर कोड, ओटीपी आधारित सुविधा समेत अन्य नई सुविधाएं शुरू करने वाला है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।