चंदौसी से अलीगढ़ तक रेल रूट होगा डबल लाइन, ट्रैफिक दबाव खत्म होगा, मिलेगा हाई स्पीड बाईपास

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

यूपी में चंदौसी से अलीगढ़ तक रेल रूट डबल लाइन होगा। बरेली से वाया चंदौसी होकर अलीगढ़ तक के पूरे रेल खंड के दोहरीकरण की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के सर्वे के लिए 2.09 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी दे दी है।

चंदौसी से अलीगढ़ तक रेल रूट होगा डबल लाइन, ट्रैफिक दबाव खत्म होगा, मिलेगा हाई स्पीड बाईपास

UP News: रेल मंडल में ट्रेनों की लेटलतीफी और ट्रैफिक दबाव को खत्म करने के लिए रेलवे बोर्ड ने एक बड़ा मास्टरप्लान तैयार किया है। बरेली से वाया चंदौसी होकर अलीगढ़ तक के पूरे रेल खंड के दोहरीकरण की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के सर्वे के लिए 2.09 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी दे दी है। इस ट्रैक के दोहरीकरण के बाद लखनऊ-दिल्ली मुख्य मार्ग पर ट्रेनों का दबाव कम होगा और मुरादाबाद मंडल को एक हाई-स्पीड बाईपास रूट मिल जाएगा।

रेलवे के प्लान के मुताबिक, दोहरीकरण का यह कार्य दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में बरेली से चंदौसी और दूसरे चरण में चंदौसी से अलीगढ़ के बीच फाइनल लोकेशन सर्वे किया जाएगा। वर्तमान में सिंगल लाइन होने के कारण इस रूट पर मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए घंटों स्टेशनों पर खड़ा रहना पड़ता है। डबल लाइन होने के बाद बरेली और शाहजहांपुर से अलीगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेनों को मुरादाबाद आने की जरूरत नहीं होगी, जिससे सफर का समय करीब 1.5 से 2 घंटे तक कम हो जाएगा।

Voice of UP

रोजा में बनेगा फ्लाईओवर, सर्वे जल्द

मंडल के रोजा जंक्शन पर ट्रेनों के सुगम संचालन के लिए डबल फ्लाईओवर की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। रोजा स्टेशन के करीब 19.8 किमी के दायरे में बनने वाले इस फ्लाईओवर के सर्वे के लिए बोर्ड ने 38 लाख रुपये जारी किए हैं।

मुरादाबाद-चंदौसी खंड पर भी 'पिंक बुक' का फोकस

मुरादाबाद से चंदौसी के बीच भी रेल ट्रैक को डबल करने की योजना पर काम तेज हो गया है। रेलवे की 'पिंक बुक' में इस सर्वे के लिए 55 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। डबल लाइन होने से कई ट्रेनों के बीच में नहीं रोकना पड़ेगा और ट्रेनें रफ्तार भरते हुए बरेली-शाहजहांपुर की ओर निकल सकेंगी।

ये सभी कार्य जल्द से जल्द पूरे कर लिए जाएंगे

मुरादाबाद मंडल सीनियर डीसीएम, (उत्तर रेलवे) आदित्य गुप्ता ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने डबल लाइन, फ्लाईओवर व कार्ड लाइन के सर्वे के लिए बजट जारी किया है। ये सभी कार्य जल्द से जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। सर्वे रिपोर्ट बनाकर जल्द ही भेज भी दिया जाएगा।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।