Hindi NewsUP NewsRail passengers on route will be dealt major setback 16 trains have been cancelled for three months
इस रूट के रेल यात्रियों को तगड़ा झटका, तीन महीने के लिए 16 ट्रेनें रद्द, क्यों लिया रेलवे ने फैसला?

इस रूट के रेल यात्रियों को तगड़ा झटका, तीन महीने के लिए 16 ट्रेनें रद्द, क्यों लिया रेलवे ने फैसला?

संक्षेप:

सर्दी को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे के इस फैसले से रेल यात्रियों को झटका लगेगा। रेलवे ने तीन महीने के लिए 16 ट्रेनों के संचालक को रद्द कर दिया है। 

Dec 01, 2025 07:49 pm ISTDinesh Rathour हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

सर्दियों में बढ़ने वाले घने कोहरे को देखते हुए रेलवे ने सहारनपुर से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की 16 ट्रेनों को तीन महीने के लिए रद्द कर दिया है। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ेगी। यह व्यवस्था सोमवार यानी एक दिसंबर से लागू कर दी गई है, जो दो मार्च 2026 तक जारी रहेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घने कोहरे के दौरान ट्रेनों की गति काफी धीमी हो जाती है। इसके अलावा सिग्नल विजिबिलिटी कम होने और ब्लॉकिंग बढ़ने से सुरक्षित संचालन में दिक्कत आती है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों को अस्थाई रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक तीन महीने तक यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। साथ ही ट्रेनों के बंद होने से रेलवे के राजस्व पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन तारीखों में नहीं चलेंगी ट्रेनें

गाड़ी संख्यागाड़ियों का नामतारीख
12207काठगोदाम-जम्मूतवी गरीबरथ एक्सप्रेस9, 16, 23, 30 दिसंबर 2025, 6, 13, 20, 27 जनवरी, 3, 10, 17 और 24 फरवरी 2026
12208जम्मूतवी-काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस7, 14, 21, 28 दिसंबर 2024, 4, 11, 18, 25 जनवरी, 1, 8, 15, 22 फरवरी
12317कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस7, 14, 21, 26 दिसंबर, 4, 11, 18, 25 जनवरी, 1, 8, 15, 22 फरवरी
12318अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस9, 16, 23, 30 दिसंबर, 6, 13, 20, 27 जनवरी, 3, 10, 17, 24 फरवरी
12357कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस6, 13, 20, 27 दिसंबर, 3, 10, 17, 24, 31 जनवरी, 7, 14, 21, 28 फरवरी
12358अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस8, 15, 22, 29 दिसंबर, 5, 12, 19, 26 जनवरी, 2, 9, 16, 23 फरवरी
14523बरौनी-अंबाला कैंट हरिहर एक्सप्रेस4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर, 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29 जनवरी, 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23, 26 फरवरी
14524अंबाला कैंट-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27, 30 दिसंबर, 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 जनवरी, 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24 फरवरी
14605योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस8, 15, 22, 29 दिसंबर, पांच, 12, 19, 26 जनवरी, 2, 9, 16, 23 फरवरी
14606जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस7, 14, 21, 28 दिसंबर, चार, 11, 18, 25 जनवरी, 1, 8, 15, 22 फरवरी
14615लालकुआं-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस6, 13, 20, 27 दिसंबर, 3, 10, 17, 24, 31 जनवरी, 7, 14, 21, 28 फरवरी
14616अमृतसर-लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस6, 13, 20, 27 दिसंबर, 3, 10, 17, 24, 31 जनवरी, 7, 14, 21, 28 फरवरी
14617पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेसतीन दिसंबर से दो मार्च 2026 तक
14618अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस1 दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक
ये भी पढ़ें:जयमाल के बाद दुल्हन ने चुन लिया नया 'जीवनसाथी', हाथ मलता रह गया दूल्हा
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |