Hindi Newsuttar-pradeshrahul gandhi priyanka gandhi sambhal visit LIVE updates mosque survey violence no entry

Rahul Gandhi Sambhal: संभल नहीं जा सके राहुल-प्रियंका, कांग्रेसी काफिले का यू-टर्न, पुलिस ने लौटाया

Rahul Gandhi Sambhal: संभल जाने की कोशिश कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने गाजीपुर पर दिल्ली-यूपी के बॉर्डर से ही लौटा दिया। लगभग दो घंटे राहुल वहां जमे रहे लेकिन बातचीत से संभल जाने का रास्ता नहीं निकला।

Rahul Gandhi Sambhal: संभल नहीं जा सके राहुल-प्रियंका, कांग्रेसी काफिले का यू-टर्न, पुलिस ने लौटाया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का काफिला यूपी गेट से दिल्ली लौट रहा है।

Deep Pandey| लाइव हिन्दुस्तान | Wed, 04 Dec 2024 03:12 PM
हमें फॉलो करें

Rahul Gandhi Sambhal Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को संभल जाने से रोककर उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली-यूपी बॉर्डर से ही लौटा दिया। दिल्ली-यूपी के बीच गाजीपुर सीमा पर राहुल और प्रियंका कांग्रेस के दूसरे नेताओं के साथ सुबह 10.40 बजे पहुंच गए थे और अगल दो घंटे तक वहीं जमे रहे। इस दौरान पुलिस से राहुल और प्रियंका की कई राउंड बात हुई लेकिन बात नहीं बनी। राहुल ने पहले अपने साथ चार लोगों को ले जाने की इजाजत मांगी लेकिन पुलिस ने मना कर दिया। फिर राहुल ने पुलिस से कहा कि वो अकेले जाने को तैयार हैं और पुलिस ही उनको संभल ले चले लेकिन ये प्रस्ताव भी सरकार ने ठुकरा दिया। इसके बाद राहुल, प्रियंका के काफिले को यू-टर्न लेकर दिल्ली लौटने के लिए यूपी में घुसने दिया गया और मेरठ एक्सप्रेसवे पर थोड़ी ही दूर पर बने इंदिरापुरम अंडरपास से घुमाकर दिल्ली लौटा दिया गया।

राहुल गांधी के संभल दौरे को लेकर सुबह-सुबह ही पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बैरिकेड लगा दिया था। इसकी वजह से ट्रैफिक स्लो हो गया और सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया। 24 नवंबर को संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के बाद भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद से संभल के अंदर और बाहर सियासी माहौल गर्म है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं ने मंगलवार को संसद में भी इस मसले को उठाया। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने लखनऊ में ही रोक लिया था। सपा के नेता और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को भी लखनऊ में ही रोका गया था। संभल प्रशासन ने बाहरी नेताओं के आने पर रोक लगा रखी है।

4 Dec 2024, 01:40:39 PM IST

Rahul gandhi sambhal visit LIVE: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी दिल्ली लौटे; यूपी पुलिस ने संभल नहीं जाने दिया

Rahul gandhi sambhal visit LIVE: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं को दिल्ली लौटा दिया गया है। यूपी पुलिस ने किसी को भी संभल जाने की इजाजत नहीं दी।

4 Dec 2024, 01:00:40 PM IST

Rahul gandhi sambhal visit LIVE: मैं अकेला जाने को तैयार हूं... पुलिस के साथ जाने को तैयार हूं : राहुल बोले

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यहां बुधवार को गाजीपुर बार्डर पर रोके जाने के बाद कहा कि वह पुलिस के साथ अकेले संभल जाने को तैयार हैं लेकिन उन्हें इसकी भी अनुमति नहीं दी जा रही है। साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें संभल जाने से रोका जाना लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनके विशेषाधिकारों का हनन है। संभल रवाना होने के बाद दिल्ली. गाजीपुर सीमा पर पुलिस द्वारा रोके जाने के पर राहुल ने संवाददाताओं से कहा, हम संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं, मगर पुलिस मना कर रही है। लोकसभा में नेता विपक्ष के नाते मेरा अधिकार बनता है कि मैं वहां जा सकता हूं। मगर तब भी वह मुझे रोक रहे हैं। यह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के मेरे अधिकार के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि मैंने कहा है कि मैं अकेला जाने को तैयार हूं... पुलिस के साथ जाने को तैयार हूं मगर उन्होंने वह भी बात नहीं मानी और अब कह रहे हैं कि कुछ दिन बाद वह हमें जाने देंगे। राहुल ने संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा, कि यह (संभल जाने से रोका जाना) लोकतंत्र के खिलाफ है। हम संभल जाकर देखना चाहते हैं कि वहां क्या हुआ। हम लोगों से मिलना चाहते हैं लेकिन मेरा जो संवैधानिक अधिकार है, मुझे उससे वंचित किया जा रहा है। यह संविधान को खत्म करने वाला हिंदुस्तान है। अंबेडकर जी के संविधान को खत्म करने वाला हिंदुस्तान है। मगर हम लड़ते रहेंगे।

4 Dec 2024, 12:40:35 PM IST

Rahul gandhi sambhal visit LIVE राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रतिनिधिमंडल के साथ वापस दिल्ली जाएंगे

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रतिनिधिमंडल के साथ वापस दिल्ली जाएंगे। पुलिस ने उन्हें संभाल नहीं जाने दिया। राहुल के काफिले को यूपी की सीमा में दाखिल करा कर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के अंडरपास से वापस दिल्ली भेजा जाएगा।

4 Dec 2024, 12:37:41 PM IST

Rahul gandhi sambhal visit LIVE: राहुल के संभल दौरे को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णन ने हमला बोला

राहुल के संभल दौरे को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णन ने हमला बोला। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी संभल जा रहे हैं। उनको वहां जाने का शौक है तो एक बार बांग्लादेश भी जाना चाहिए। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है राहुल गांधी संभल जाना चाहते हैं। संभल में पूरी तरह से शांति है। उन्होंने कहा कि संसद में बांग्लादेश का मुद्दा उनको उठाना चाहिए. राहुल गांधी दंगों की आग में घी डालने का काम कर रहे हैं।

4 Dec 2024, 12:28:40 PM IST

Rahul gandhi sambhal visit LIVE: डीजीपी ने राहुल को जाने से मना कर दिया

यूपी गेट पर रोके गए राहुल गांधी ने कहा कि डीजीपी से बात हुई। मैं कहा कि हमें संभल जाने दीजिए, हालांकि डीजीपी ने उन्हें जाने से मना कर दिया।

4 Dec 2024, 12:12:41 PM IST

Rahul gandhi sambhal visit LIVE:राहुल गांधी हों या अखिलेश यादव, वे ऐसी घटनाओं को राजनीतिक रंग देने की कोशिश करते हैं: ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि दुख की बात है कि राहुल गांधी हों या अखिलेश यादव, वे ऐसी घटनाओं को राजनीतिक रंग देने की कोशिश करते हैं। हम नेताओं से अनुरोध करते हैं कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बिल्कुल भी खराब न होने दें। उनके दौरे और अखबारों में बयानबाजी से माहौल खराब हो रहा है। हमारी प्रतिबद्धता उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने की है। जिस तरह से पाकिस्तान में निर्मित खोखे वहां मिले हैं, उसकी जांच की जा रही है। इसमें जो भी शामिल है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। निष्पक्ष जांच होगी।

4 Dec 2024, 12:09:46 PM IST

Rahul gandhi sambhal visit LIVE: राहुल गांधी से वार्ता के लिए फिर से आए

डीसीपी निमिष पाटिल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से वार्ता के लिए फिर से आए हैं। एक बार राहुल का प्रस्ताव लेकर गए थे। संभव है कि शीर्ष अधिकारियों से बात करके राहुल को सरकार का रुख बताने आए हों।

4 Dec 2024, 11:57:47 AM IST

Rahul gandhi sambhal visit LIVE: कांग्रेस ने अपनी नौटंकी शुरू कर दी : केशव प्रसाद मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें “एक हैं तो सेफ हैं” के संकल्प के साथ सुशासन की मिसाल बन रही हैं। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने दंगा मुक्त प्रदेश का सपना साकार किया है, जो सपा और कांग्रेस को हज़म नहीं हो रहा। संभल में न्यायालय के आदेश से शांतिपूर्ण कमीशन सर्वे हुआ, लेकिन सपा नेताओं की वर्चस्व की लड़ाई में लोगों की जानें ली। जब सपा का संभल जाने का ड्रामा ख़त्म हुआ, तो कांग्रेस ने अपनी नौटंकी शुरू कर दी। जनता देख रही है कि इन पार्टियों को देश, प्रदेश और जनता के विकास की नहीं, केवल मुसलमानों के वोट की चिंता है।

जनता इनका हिसाब ब्याज सहित करेगी। कांग्रेस मुक्त भारत और सपा मुक्त यूपी अब तय है!

4 Dec 2024, 11:44:01 AM IST

Rahul gandhi sambhal visit LIVE: कांग्रेस नेताओं से वापस लौट जाने कहा

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने संभल के हालात का हवाला देते हुए कांग्रेस नेताओं से वापस लौट जाने कहा है। पुलिस राहुल की मांग के मुताबिक उनके साथ चार लोगों को भी जाने की इजाजत नहीं दे रही है।

4 Dec 2024, 11:42:32 AM IST

Rahul gandhi sambhal visit LIVE: काफिला को रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज

गाजीपुर बॉर्डर पर राहुल के काफिला को रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए। कांग्रेसियों का प्रदर्शन जारी है। वे पुलिस अधिकारियों से बैरिकेडिंग हटाने और काफिला को आगे बढ़ने देने की मांग कर रहे हैं।

4 Dec 2024, 11:39:38 AM IST

Rahul gandhi sambhal visit LIVE: जेलर ,डिप्टी जेलर सस्पेंड

संभल हिंसा के आरोपियों से सपा नेताओं की जेल में नियम विरुद्ध मुलाकात के मामले में जेलर ,डिप्टी जेलर सस्पेंड कर दिया गया है। जेल अधीक्षक के निलंबन संस्तुति की

4 Dec 2024, 11:33:56 AM IST

Rahul gandhi sambhal visit LIVE: राहुल ने चार लोगों के साथ संभल जाने का प्रस्ताव रखा

राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों के सामने चार लोगों के साथ संभल जाने का प्रस्ताव रखा पर जिला प्रशासन उनकी मांग मानने को तैयार नहीं है।

4 Dec 2024, 11:32:10 AM IST

Rahul gandhi sambhal visit LIVE: पूर्णियां सांसद पप्पू यादव भी यूपी बार्डर पहुंचे

राहुल गांधी के समर्थन में पूर्णियां सांसद पप्पू यादव भी यूपी बार्डर पहुंचे हैं। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, सहारनपुर सांसद इमरान मसूद, केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता भी मौजूद रहे।

4 Dec 2024, 11:29:47 AM IST

Rahul gandhi sambhal visit LIVE: एक्सप्रेसवे पर महाजाम

राहुल के काफिला पहुंचने से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर महाजाम लग गया है। राहुल कार से उतरकर भीड़ के बीच आए।

4 Dec 2024, 11:26:48 AM IST

Rahul gandhi sambhal visit LIVE: अनुमति देने का अनुरोध

कांग्रेस की ओर से संभल जाने के लिए अनुमति देने का अनुरोध किया जा रहा है। इससे शासन मानने को इनकार कर रहा है।

4 Dec 2024, 11:22:28 AM IST

Rahul gandhi sambhal visit LIVE:राहुल गांधी गाजीपुर सीमा पर कार से बाहर आए

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गाजीपुर सीमा पर हैं, जहां उन्हें अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ हिंसा प्रभावित संभल जाने के रास्ते में पुलिस ने रोक लिया है।

4 Dec 2024, 11:18:34 AM IST

Rahul gandhi sambhal visit LIVE: बैरिकेडिंग से भयंकर जाम

राहुल गांधी को रोकने के लिए बैरिकेडिंग से भयंकर जाम लग गया है। पूरे हाईवे पर ट्रैफिक रुक है। लोग काफी देर परेशान है।

4 Dec 2024, 11:15:56 AM IST

Rahul gandhi sambhal visit LIVE: एनएच-नौ भी पूरी तरह बंद

पुलिस ने एनएच-नौ भी पूरी तरह बंद कर दिया है। बार्डर पर राहुल गांधी कार से बाहर आ गए हैं।

4 Dec 2024, 11:03:31 AM IST

Rahul gandhi sambhal visit LIVE: पिलखुआ में भी वाहन को रोककर तलाशी

सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संभल जाने की सूचना पर बुधवार सुबह से ही टोल प्लाजा पर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने टोल से निकलने वाले हर एक वाहन को रोककर तलाशी ली। इसके बाद वाहन चालकों को गंतव्य की ओर भेजा गया। जनपद संभल में जिला न्यायालय के आदेश के बाद जामा मस्जिद का सर्वे किया जाना था। 24 नवंबर को संभल में भारी हिंसा हुई थी जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, एसपी सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए विपक्ष संभल जाने का प्रयास कर रहा है लेकिन संभल प्रशासन ने धारा 163 लागू की हुई है।

4 Dec 2024, 11:01:08 AM IST

Rahul gandhi sambhal visit LIVE: पुलिस की घेराबंदी लांघने की कोशिश

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यूपी बॉर्डर पर राहुल गांधी के पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस की घेराबंदी लांघने की कोशिश कर रहे हैं। बैरिकेड फांदने की कोशिश कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस रोक रही है। राहुल के काफिले से निकलकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत भी पैदल बैरिकेड तक पहुंची हैं।

पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Azamgarh News ,Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , एजुकेशन न्यूज़ , धर्म ज्योतिष , राशिफल , और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।