पत्नी से फोन पर विवाद के बाद युवक ने ब्लेड से काटा गला, हालत गंभीर

Mar 09, 2026 12:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share

Raebareli News - पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी में करवाया भर्ती ।

पत्नी से फोन पर विवाद के बाद युवक ने ब्लेड से काटा गला, हालत गंभीर

रायबरेली। बछरावां कस्बे में निमंत्रण में शामिल होने आये एक युवक ने फोन पर अपनी पत्नी से हुए विवाद के बाद ब्लेड से अपना गला काट लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक रंजीत पुत्र राम प्रसाद निवासी बतौना थाना नगराम जनपद लखनऊ, जो कि अपनी किसी रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कस्बे में आया हुआ था। रविवार की रात फोन पर उसकी पत्नी से उसकी कुछ कहासुनी हो गई, कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई की फोन पर ही वह अपनी पत्नी से विवाद करने लगा, विवाद होने के पश्चात पति के द्वारा फोन काट दिया गया, और इस विवाद से आहत होकर उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया।युवक

के द्वारा उठाए गए इस कदम के पश्चात आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों के द्वारा तत्काल उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।