हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share

Raebareli News - रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में एक मजदूर 11,000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने आवासीय स्थलों के पास हाई टेंशन लाइनों को खतरनाक बताया।

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

रायबरेली, संवाददाता। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोहाईबाग की नई बस्ती में आवास निर्माण कार्य में लगा एक मजदूर ग्यारह हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही मजदूर की मौके पर ही झुलस गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे। परिजनों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, परिवार में चीख-पुकार और रोने का सिलसिला शुरू हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को किसी तरह संभाला। चिकित्सकों ने मृतक मजदूर की मौत की पुष्टि करते हुए घटना सूचना मेमो स्थानीय पुलिस को भेज दिया है।

सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि आवासीय स्थलों के पास हाई टेंशन लाइनों का होना अत्यंत खतरनाक है। इस घटना ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों के पास हाईटेंशन लाइन होने के चलते आमजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।