दुर्घटना में घायल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
Raebareli News - ऊंचाहार में एक सड़क दुर्घटना में घायल श्रमिक संतोष सरोज की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। संतोष, जो परिवार का एकमात्र सहारा था, सड़क पर कार की टक्कर से घायल हुआ था। उसकी पत्नी और बच्चों पर इस घटना का गहरा असर पड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ऊंचाहार,संवाददाता। बीते दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव के रहने वाले 42 वर्षीय श्रमिक संतोष सरोज बीते गुरुवार की शाम बाबूगंज स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करके वह साईिकल से घर लौट रहा था। इसी बीच गांव के पास बाईपास पर कार की टक्कर से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था।
जहां शुक्रवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक संतोष परिवार के भरण पोषण का एक मात्र सहारा था। घटना के बाद से पत्नी फूलन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। श्रमिक की मौत के बाद बेटे प्रांशु व बेटी पलक व नैना के सिर से पिता का साया उठ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। कोतवाल अजय राय का कहना है कि मामले की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्र्ज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


