चौपाल में आई शिकायतों का निस्तारण कराया गया
Raebareli News - जगजीवन पुर अमरिया और शहजादपुर पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में कुल चार शिकायतें आईं, जिनमें से दो का निस्तारण मौके पर किया गया। अमरिया पंचायत में पेंशन और परिवार रजिस्टर की नकल के लिए शिकायतें आई, जबकि शहजादपुर में दो शिकायतें परिवार रजिस्टर की नकल से संबंधित थीं।

सतांव,संवाददाता। जगजीवन पुर अमरिया व शहजादपुर पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जगजीवन पुर अमरिया पंचायत की चौपाल की अध्यक्षता ग्राम विकास अधिकारी अनुराग पांडेय ने की। चौपाल में कुल चार शिकायतें आई, दोनो का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। एक शिकायत पेंशन व एक परिवार रजिस्टर नकल के लिए आई थी। अमरिया के ग्राम विकास अधिकारी ने मौके पर ही परिवार रजिस्टर की नकल बनाकर दे दी और पेंशन का फार्म अग्रसारित कर दिया। इस तरह दोनो शिकायतों का निस्तारण हो गया। शहजादपुर पंचायत में चौपाल की अध्यक्षता ग्राम पंचायत अधिकारी अनूप कुमार ने की।
यहां भी दो शिकायतें आईं। दोनो परिवार रजिस्टर की नकल से सम्बन्धित थीं। शहजाद पुर गांव के पुतान पुत्र छंगा व वेद प्रकाश को एसआईआर सम्बंधित कार्य के लिए परिवार रजिस्टर नकल की आवश्यकता थी। पंचायत अधिकारी ने दोनों शिकायकर्ता को परिवार रजिस्टर की नकल देकर उनकी समस्या का समाधान कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



