
सीएमओं ने टीका उत्सव की शुरूआत की
Raebareli News - रायबरेली में शून्य से पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बताया कि यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा। टीकाकरण 12 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है और बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
रायबरेली,संवाददाता। शून्य से पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण करने के उद्देश्य से जिला महिला अस्पताल से टीका उत्सव का शुभारंभ सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन देकर किया। यह अभियान आगामी 31 दिसंबर तक जिलेभर में चलेगा। जिला महिला चिकित्सालय में बुधवार को शुरू किए गए टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण न केवल 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि या प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसके साथ ही कुपोषण से रोकथाम में भी मददगार होता है। अभियान में नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों पर विशेष जोर रहेगा।
इसके साथ ही जिन बच्चों का टीकाकरण हो चुका है, लेकिन यूविन पर पंजीकरण नहीं है। उनका पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यूविन पोर्टल पर पंजीकरण के साथ ही बच्चे का टीकाकरण हो। ड्यू लिस्ट में जो भी बच्चे चिन्हित हैं उनका टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर माइक्रोप्लान के अनुसार किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अरुण कुमार बताया कि टीकाकरण घर के समीप और नि:शुल्क लग रहे हैं। जब भी सत्र लगे तो बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं। शहरी क्षेत्रों में सप्ताह के सातों दिन टीका लगता है। जब भी टीकाकरण के लिए आए तो माता या पिता की आईडी, पहचान पत्र और मोबाइल नंबर अवश्य लेकर आए। इससे बच्चे का यूविन पोर्टल पर पंजीकरण हो जाए और उसका टीकाकरण हो सके। टीके पूरी तरह सुरक्षित हैं। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि इसमें 12 जानलेवा बीमारियों में टीबी, पोलियो, काली खांसी, गलघोंटू, इन्फ्लूएंजा, टिटेनस, खसरा, डायरिया, निमोनिया, हिपेटाइटिस बी, रूबेला और जापानी इंसिफेलाइटिस। गर्भवती को टिटेनस व व्यस्क डिप्थीरिया (टीडी) के टीके लगाये जाते। इस मौके पर संजीव कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, सत्य प्रकाश, खंड शिक्षाधिकारी संध्या श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




