उज्जवला परिवारों को सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी मिली

Feb 28, 2026 10:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share

Raebareli News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार में 1500 करोड़ की धनराशि से 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रायबरेली क्लब में हुआ, जहाँ लगभग 500 लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का सम्बोधन सुना। होली के त्यौहार पर 901 का प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किया गया।

उज्जवला परिवारों को सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी मिली

रायबरेली, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन सभागार में 1500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया। जिसका सजीव प्रसारण रायबरेली क्लब, सिविल लाइन में किया गया। कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के लगभग 500 लाभार्थी ने मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुना। कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के 10 लाभार्थियों अतिथियों द्वारा होली के त्यौहार पर सब्सिडी के रूप में 901 का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। कार्यक्रम में विधायक सदर अदिति सिंह, विधायक सलोन अशोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।