Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli NewsUchahar MLA Dr Manoj Kumar Pandey Encourages Students at Award Ceremony
ग्रामीण अंचलों में छिपी हुई प्रतिभाओं को निखार रहा है विद्यालय

ग्रामीण अंचलों में छिपी हुई प्रतिभाओं को निखार रहा है विद्यालय

संक्षेप:

Raebareli News - ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने विद्यालय के सम्मान समारोह में छात्रों को पुरस्कार दिए और उन्हें मेहनत और अनुशासन की अहमियत समझाई। उन्होंने टॉपर छात्रा खुशी तिवारी को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। समारोह पंडित जगदीश प्रसाद स्मारक विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में हुआ, जहां कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

Feb 10, 2026 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share Share
Follow Us on

ऊंचाहार, संवाददाता। विद्यालय के सम्मान समारोह व टॉपर छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण समारोह में ऊंचाहार विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि रूप में शिरकत करते हुए उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी है। ग्रामीण अंचल के बच्चों में अपार प्रतिभा होती है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। कार्यक्रम मिर्जापुर ऐहारी (लक्ष्मीगंज) स्थित पंडित जगदीश प्रसाद स्मारक विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, शांतिनगर में आयोजित किया गया था। डॉ. मनोज पांडेय ने विद्यालय की वर्ष 2025 की टॉपर छात्रा खुशी तिवारी की विशिष्ट उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें स्वयं साइकिल भेंट कर सम्मानित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विधायक ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर बीजेपी पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय महामंत्री अभिलाष चंद्र कौशल, बाबा बालक दास जी, प्रधान अनुज शुक्ला, पूर्व प्रधान जगन्नाथ शुक्ला और पूर्व प्रधान शिवमूर्ति पांडेय सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।