करोड़ों रुपए के बैक घोटाले में दो और गिरफ्तार
Raebareli News - रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपए का लोन लेने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अमित कनौजिया और सत्यम शामिल हैं। पहले ही पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

रायबरेली,संवाददाता। फर्जी दस्तावेज के सहारे बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से करोड़ों रुपए का लोन लेने वाले दो और लोगों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस टीम ने पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया। सीओ सिटी अरूण कुमार नौहवार ने बताया कि शहर के हाथी पॉर्क के पास स्थिति बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक की ओर से कोतवाली में दर्ज कराए गए करोड़ों रुपए के घोटाले के मामले मे दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें अमित कनौजिया पुत्र रमेशचन्द्र निवासी सोसाइटी रसल कोर्ट डेलो नेट्स अपार्मटमेंट सेक्टर छह गोमती नगर विस्तार अहमामऊ लखनऊ और सत्यम पुत्र होरीलाल निवासी देवरी बुजुर्ग थाना जाफरगंज जिला फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पकड़े गए दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया। सीओ सिटी अरूण कुमार नौहवार ने बताया कि बैंक से करोड़ों रुपए का लोन लेने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में पहले ही पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। वहीं इस फर्जीवाड़े के मामले में फरार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


