Raebareli News: पिता ने लगाया बेटियों के अपहरण का आरोप, जांच में मामला झूठा निकला
Raebareli News: ऊंचाहार के एक गांव में दो नाबालिग लड़कियां शौच के लिए निकलीं लेकिन देर से लौटने पर परिजनों ने उन्हें अगवा समझा। पुलिस जांच में पता चला कि मामला झूठा था, लड़कियां अपनी बुआ के घर गई थीं। पुलिस ने स्थिति को सामान्य बताया और परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया।

Raebareli News: ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले दो नाबालिग बच्चियां घर से शौच के लिए निकली। इसके बाद दोनों बच्चियां घर नहीं पहुंची। इस परिजन उनकी खोजबीन करने लगे। कई घंटे तक चली खोजबीन के बाद दोनों बच्चियां घर पहुंची और कार सवार युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया। बच्चियों के अपहरण किए जाने की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो मामला झूठा निकला। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति के द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में दस-दस साल की दो बच्चियों के अपहरण का आरोप लगाया है।
शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार दोनों बच्चियों को कार सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने शौच के लिए जा रही दो चचेरी बहनों को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। हालांकि बच्चियों के द्वारा शोर मचाने पर आरोपी उन्हें लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर चढ़रई चौराहा के पास छोड़कर फरार हो गए। आरोप है कि अपहरण के बाद कार के अंदर बच्चियों ने हिम्मत दिखाई और लगातार चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। बच्चियों के शोर मचाने और पकड़े जाने के डर से घबराकर आरोपी कार सवार चढ़रई के पास दोनों बच्चियों को सड़क पर ही छोड़कर गाड़ी समेत रफूचक्कर हो गए। पीड़ित के द्वारा लगाए गए बच्चियों के अपहरण के मामले की जांच में पुलिस जुट गई। इसी बीच दोनों बच्चियां घर पहुंची। वहीं हरकत में आई कोतवाली पुलिस की जांच में भी मामला पूरी तरह से झूठा निकला। वहीं बच्चियों के घर पहुंचने की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने बच्चियों से पूछताछ की। पूछताछ में भी अपहरण का मामला झूठा निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। कोतवाल ओम प्रकाश राय ने बताया कि शुक्रवार सुबह दोनों बच्चियां घर से निकली और बाबूगंज कस्बे में रहने वाली बुआ के घर पहुंच गई। इसके बाद दोनों बच्चियां घर पहुंच गई। बच्चियों से पूछताछ कर ली गई है। दोनों बच्चियों ने बताया कि वह घर वालों के डर से झूठ बोल रही थी। कोतवाल का कहना हैे कि इस मामले में बच्चियों के परिजनों की ओर से लिखकर दे दिया गया कि इस मामले में उन्हें कोई कार्रवाई नहीं करनी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


