प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद को याद कर दी श्रद्धांजलि
Raebareli News - रायबरेली में कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और कमला नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने डॉ. प्रसाद को सच्चा गांधीवादी बताया। राष्ट्रपति के रूप में उनका कार्यकाल 1950 से 1962 तक रहा, और उन्हें संविधान सभा का अध्यक्ष भी चुना गया।

रायबरेली। देश के प्रथम राष्ट्रपति व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा. राजेन्द्र प्रसाद एवं महान स्वतंत्रात संग्राम सेनानी कमला नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में उनके चित्र पर माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्चा गांधीवादी बताया। शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि देश के प्रथम और सबसे लम्बे समय तक सेवा देने वाले राष्ट्रपति डॉ.राजेन्द्र प्रसाद ही थे। कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि भारत रत्न से सम्मानित डॉ.राजेन्द्र प्रसाद 1950 से 1962 तक राष्ट्रपति के रुप में देश को सेवा की।
स्वतंत्रता मिलने के बाद डा. राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया। उन्हें हिन्दी, उर्दू, फारसी, बंगाली व अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान था, अपने जीवन के अंतिम कुछ महीने पटना के सदाकत आश्रम में बिताए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में वी.के.शुक्ला, विजयशंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, राजकुमार दीक्षित, अजीत सिंह, शैलजा सिंह, छत्रपाल यादव, विश्वनाथ त्रिवेदी, सूर्यकुमार बाजपेयी, सर्वोत्तम मिश्रा, मनोज मिश्रा, इन्द्र कुमार वर्मा, मो.सरताज, अवधेश द्विवेदी, सै.अरशद, पोलू खान, अमित मिश्रा, रामशंकर कुशवाहा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


