ट्रेन से कटकर युवक की मौत, 40 मिनट खड़ी रही नौचंदी एक्सप्रेस
बछरावां में लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड पर गुरुवार को युवक कमलाकर वर्मा (28) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे के कारण नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन 40 मिनट तक खड़ी रही। वहीं, अमावां-दोस्तपुर मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग एक घंटे तक बंद रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बछरावां (रायबरेली) संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड पर बछरावां के पास गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इस दौरान मेरठ से प्रयागराज जा रही नौचंदी एक्सप्रेस को करीब 40 मिनट तक खड़ा होना पड़ा। दूसरी ओर हादसे से चंद कदम की दूरी पर स्थित अमावां-दोस्तपुर मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग करीब एक घंटा बंद रही। इससे क्रॉसिंग पर जाम लग गया और राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, लखनऊ-प्रयागराज रेल खंड मार्ग पर गुरुवार सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। इस दौरान मेरठ से प्रयागराज जा रही नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 40 मिनट तक खड़ी रही।
दूसरी ओर अमावां दोस्तपुर जाने वाले मार्ग पर पडने वाली रेलवे क्रॉसिंग एक घंटे तक बंद रही। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान क्षेत्र के सेंहगो पश्चिम गांव निवासी कमलाकर वर्मा (28) पुत्र श्री कृष्ण वर्मा के रूप में हुई है। हादसा सुबह लगभग साढ़े आठ बजे श्री राजनगर -बछरावां स्टेशन के बीच प्रयागराज- इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से हुआ। मृतक की पहचान होने पर पुलिस ने उसके घर वालों को सूचना दी। मौत की खबर की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। कमलाकर वहां पर कैसे पहुंचा और यह हादसा कैसे हुआ यह सोचकर उसके घर वाले परेशान हैं। हादसे के बाद मेरठ से प्रयागराज जा रही नौचंदी एक्सप्रेस को श्री राज नगर रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया । इस दौरान ट्रेन लगभग 40 मिनट तक खड़ी रही। हादसे के चंद कदम दूर अमावां दोस्तपुर मार्ग पर पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग भी इस दौरान लगभग 1 घंटे बंद रही जिससे आने जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मृतक कमलाकर वर्मा तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। आरपीएफ चौकी इंचार्ज चंद्र भूषण राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


