किशोरी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
Raebareli News - रायबरेली में एक 16 वर्षीय लड़की आलमीन ने मंगलवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। घटना ने परिवार में शोक का माहौल बना दिया है।

रायबरेली,संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने घर में किसी बात से नाराज होकर बीते मंगलवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। शहर के बासनटोला तेलियाकोट मोहल्ले के रहने वाले अफजल की 16 वर्षीय बेटी आलमीन ने बीते मंगवार देर रात किसी बात से नाराज होकर घर के अंदर फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजन किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। सीओ सिटी अरूण कुमार नौहवार ने बताया कि किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


