ऊंचाहार में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फांसी पर लटका मिला
Raebareli News - उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव में 35 वर्षीय हरकेश कुमार का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि हरकेश रात में खाना खाने के बाद सोने गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ऊंचाहार (रायबरेली), संवाददाता। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव में गुरुवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 35 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान दौलतपुर गांव निवासी हरकेश कुमार (35), पुत्र हनुमान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बुधवार की रात हरकेश खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था।
गुरुवार की सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को संदेह हुआ। खिड़की से अंदर झांकने पर जो दृश्य सामने आया, उसने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया। हरकेश का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। परिवार में कोहराम मच गया और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया।सूचना पाते ही ऊंचाहार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया, पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, परंतु हत्या की संभावना को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा। मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


