किराना व्यवसायी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

इटियाथोक में एक किराना व्यवसायी ने मानसिक तनाव के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना अर्जुनपुर गांव के पास हुई। मृतक की पहचान राजेश सिंह के रूप में हुई है, जो अपने परिवार से दुकान जाने की बात कहकर निकले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

किराना व्यवसायी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक में बुधवार को किराना व्यवसायी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना इटियाथोक थानाक्षेत्र में अर्जुनपुर गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि व्यापारी मानसिक तनाव में थे। बुधवार की सुबह साप्ताहिक ट्रेन गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस (15067) बलरामपुर रेलवे स्टेशन से सुबह करीब नौ बजे गोंडा के लिए निकली। ट्रेन जैसे ही इटियाथोक-बलरामपुर के बीच अर्जुनपुर गांव के पास पहुंची वैसे एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसके शरीर के टुकड़े रेलवे ट्रैक पर बिखर गए। पुलिस को मौके से कुछ दूरी पर एक टूटा हुआ मोबाइल फोन और सिम कार्ड मिला।

जिस पर उसकी पहचानबिशुनपुर संगम के भटपुरवा वासी राजेश सिंह के रूप में हुई है।मौके पर पहुंचे संजय सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई राजेश सिंह शिवपुरिया चौराहे पर किराना की दुकान चलाते थे। बुधवार सुबह वह घर से वह बाइक से दुकान जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद में उनके ट्रेन के आगे कूदने की सूचना मिली। परिजनों के अनुसार राजेश सिंह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। हालांकि, आत्महत्या का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। वहीं व्यापारी की बाइक अभी तक बरामद नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।