फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

हरचंदपुर में 55 वर्षीय कमलेश कुमार गौड़ का शव घर के बाहर फांसी पर लटका मिला। उनकी पत्नी ने सुबह देखा और शोर मचाया। कमलेश पिछले तीन साल से एक सड़क दुर्घटना के कारण गंभीर चोटों से जूझ रहे थे। डॉक्टर ने पुनः ऑपरेशन की सलाह दी थी, जिससे परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।

फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव

हरचंदपुर संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह अधेड़ का शव घर के बाहर छप्पर के नीचे फांसी के फंदे से लटकता मिला। अधेड़ की मौत से घर में कोहराम मचा। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाने के हिड़ईन गांव के रहने वाले अधेड़ कमलेश कुमार गौड़ (55) बीते रविवार रात में खाना खाकर घर के बाहर छप्पर के नीचे चारपाई पर लेट गया। सुबह जब पत्नी गुड़िया उठी तो पति को छप्पर के नीचे फांसी पर लटकता देख चीखने चिल्लाने लगी। तब जाकर परिवार और पास पड़ोस के लोगों को मामले की जानकारी हुई।

बताया जाता है कि तीन साल पहले मार्ग दुर्घटना में कमलेश का दाहिना पैर फैक्चर हो गया था। दो बार पैर का ऑपरेशन हुआ लेकिन उसे आराम नहीं मिला। कमलेश बड़ी मुश्किल से वाकर के सहारे से चलता फिरता था। दिक्कत ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टर ने फिर से पैर का ऑपरेशन करने की सलाह दी। थाने के एसआई प्रवेश तुषार ने बताया कि इससे परेशान कमलेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।