मध्य प्रदेश में रायबरेली के व्यवसायी की कार पलटी, पत्नी की मौत
Raebareli News - मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन के बाद लौटते समय बछरावां के व्यवसायी परिवार की कार गुना के पास एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में व्यवसायी की पत्नी अनीता अग्रवाल की मृत्यु हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ। इस घटना से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
बछरावां,संवाददाता। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल के दर्शन कर वापस आ रहा कस्बे के एक व्यवसायी का परिवार गुना के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में व्यवसायी की पत्नी की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की खबर सुनकर पूरे कस्बे में शोक के लहर दौड़ गई। व्यापारियों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। कस्बे के रहने वाले व्यवसायी स्वर्गीय बिल्लू अग्रवाल की 65 वर्षीय पत्नी अनीता अग्रवाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार से मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल के दर्शन के लिए गई थी।
परिजनों के मुताबिक पूरे परिवार ने महाकाल के दर्शन किए और वापस कार से घर आ रहे थे। शनिवार सुबह लगभग सात बजे के करीब कार जैसे ही गुना पहुंची कि किसी मवेशी को बचाने के चक्कर में कार पलट गई। इस हादसे में अनीता अग्रवाल की मौत हो गई। जबकि उनके बेटे गिरधर अग्रवाल समेत कार सवार अन्य लोगों को गंभीर चोटें आ गई। सभी घायलों को इलाज के लिए गुना के अस्पताल ले जाया गया। बछरावां कस्बे में जैसे ही यह खबर पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। सभी लोगों ने हादसे पर दुख जताया। व्यापारियों ने भी घटना पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


