खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

रायबरेली के लालगंज में एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक सर्वेश मौर्य की मौत हो गई, जबकि उसका साथी आयुष मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक एक ट्रक से टकराने के बाद सड़क पर गिर पड़े। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

लालगंज (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली में लालगंज कस्बे के बाइपास रोड स्थित डलमऊ ओवरब्रिज के निकट देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल युवक का लखनऊ में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात लगभग 11:30 बजे दो युवक मोटरसाइकिल से गजियापुर गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डलमऊ ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने सर्वेश मौर्य (35) पुत्र भिखारी लाल मौर्य, निवासी गजियापुर थाना सरेनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आयुष मौर्य (22) पुत्र विजय मौर्य, निवासी भोपाल (मध्य प्रदेश) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है。

परिजनों और ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार मृतक सर्वेश और घायल आयुष आपस में ममेरे-फुफेरे भाई हैं। आयुष अपने ननिहाल गजियापुर आया हुआ था। दोनों बुधवार को किसी कार्य से लालगंज आए थे और देर रात वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

परिवार में कोहराम

सड़क दुर्घटना में सर्वेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी, माता-पिता तथा तीन भाइयों राजेंद्र, राजेश और झूरी मौर्य सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घायल आयुष की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस सड़क दुर्घटना में कौन-कौन घायल हुए हैं?
इस सड़क दुर्घटना में सर्वेश मौर्य की मौत हो गई और आयुष मौर्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।