नौटंकी देखने जा रहे युवक को कार ने कुचला, मौके पर ही मौत
रायबरेली के सरेनी थानाक्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक नौटंकी देखने जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और चालक की तलाश शुरू कर दी।
सरेनी (रायबरेली), संवाददाता। रायबरेली के सरेनी थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक देर रात नौटंकी देखने जा रहा था। घटना की सूचना से मृतक के घर पर कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार, बीती रात घर से नौटंकी देखने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रास्ते में कुचल दिया। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के सोतवा खेड़ा डेरा के रहने वाले अंसार (40) बीती रात करीब साढ़े दस बजे घर से कोडरा गांव नौटंकी देखने जा रहे थे, जैसे ही वह सरेनी भोजपुर मार्ग के महाराजपुर गांव के आगे पुलिया के पास पहुंचे तो चार पहिया वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पत्नी रिंकू, बेटा अमित बेटी कुशमा, पायल, बिट्टू, पीहू , मोहित का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में कोतवाल रमेश चंद्र यादव का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है । पुलिस चालक की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


