Raebareli News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत बिगड़ी
हिन्दुस्तान, रायबरेली
Raebareli News: लालगंज की प्रीती यादव ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Raebareli News: लालगंज (रायबरेली) संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सुबानबेग का पुरवा मजरे बहाई गांव निवासिनी प्रीती यादव (30) पत्नी मनोज कुमार ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेमो भेजकर स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि महिला के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेमो प्राप्त हुआ है।
मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के बाद घटना के कारणों की जानकारी की जाएगी।


