Raebareli News: जहरीले जंतु के काटने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत
हिन्दुस्तान, रायबरेली
Raebareli News: सतांव के लाला का पुरवा में अनुभव नाम के 5 वर्षीय बच्चे की शुक्रवार को ननिहाल जाते समय जहरीले जंतु के काटने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही बच्चे की मृत्यु हो गई।

Raebareli News: सतांव। थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा निवासी गुड्डू के पांच वर्षीय बेटा अनुभव शुक्रवार को अपने ननिहाल ग्राम जतुवा टप्पा में था दोपहर बाद लगभग दो बजे वह चारपाई पर बैठा था। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु के काटने से उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। बच्चे की हालत खराब होते देख परिजन तत्काल उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहाँ चिकित्सकों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही अनुभव ने दम तोड़ दिया।


