Raebareli News: पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने खाया जहर, मौत से मचा कोहराम
Raebareli News: रायबरेली में पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खाया, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत।
Raebareli News: शिवगढ़ (रायबरेली) संवाददाता l रायबरेली में शिवगढ थाना क्षेत्र के बलेथा मजरे देहली गांव में पति से कहासुनी के बाद महिला ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई आनन फ़ानन परिजनो ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया। देर रात गंभीर हालत में डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई l सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया वहीं मृतका के पिता ने थाने में तहरीर देकर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है l पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है l
मृतका की पहचान
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बलेथा गांव के रहने वाले बृजेश का अपनी पत्नी सरस्वती (26) से किसी बात को लेकर रविवार देर शाम कुछ कहासुनी हो गई जिस पर नाराज सरस्वती ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ गई तब बृजेश पड़ोसी के डाला से उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद देर रात करीब 12.30 पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा ही रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई l सूचना पर पहुंचे लखनऊ जनपद के नगराम थाने के समेशी गांव निवासी मृतका के पिता शत्रोहन ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया और थाने में तहरीर दे दी l
पारिवारिक स्थिति
मृतका सरस्वती की शादी करीब 10 वर्ष पहले समेशी , थाना नगराम, लखनऊ से हुई थी l घटना से मृतका के दोनों बच्चों कार्तिक (8) और दिव्यांश (4) का रो रो कर बुरा हाल है l थाना प्रभारी शिवगढ़ राजीव सिंह ने बताया कि शव को पीएम को भेजा जा रहा है अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी l
पारिवारिक कठिनाई
मृतका का पति शराबी बताया जा रहा है, घर की माली हालत बहुत खराब है, दो बच्चों और पत्नी का पालन पोषण बहुत मुश्किल से हो रहा था, बताते हैं कि घर में न गैस थी और न लकड़िया, इसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई थी, आजिज आकर सरस्वती ने इतना बड़ा कदम उठा लिया l वजह कुछ भी रही हो गांव वाले एक ही बात कह रहे हैं कि अब छोटे छोटे बच्चे कौन पालेगा l
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


