Raebareli News: शौच के लिए गए युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत
Raebareli News: डीह के रोखा गांव में एक बुजुर्ग भीखम पासी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में दहशत फैल गई। शोकाकुल परिवार को ग्रामीणों ने सांत्वना दी, जबकि पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Raebareli News: डीह,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद गांव में दहशत व्याप्त है। थाना क्षेत्र के पूरे काली पासी मजरे रोखा गांव के रहने वाले बुजुर्ग भीखम पासी पुत्र मतन पासी सोमवार सुबह शौच के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान सड़क किनारे अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुजुर्ग की मौत की खबर घर पहुंचते ही बेटा करन और पत्नी उर्मिला बदहवास हो गए। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। पत्नी उर्मिला के दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


